Meta
निगरान
Facebook और Messenger
Instagram
रिसोर्स

टीनएजर बच्चों में मुश्किल स्थितियों से उबरने की क्षमता विकसित करने का महत्व

साइबरबुलिंग रिसर्च सेंटर

समीर हिंदूजा और जस्टिन डब्ल्यू. पैचिन का लेख

13 जून, 2022

  • Facebook का आइकन
  • सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X आइकन
  • क्लिपबोर्ड आइकन
चमकदार रोशनी वाले कमरे में हाथ क्रॉस करके मुस्कुराते हुए खड़ी हुई एक नीले बालों वाली टीनएजर लड़की.
रेज़िलियंस का मतलब "मुश्किलों से निपटना, उबरना, विपरीत परिस्थितियों का सामना करना और गंभीर तनाव के जोखिम के बावजूद सामाजिक और शैक्षणिक क्षमता विकसित करना है... या आसान शब्दों में कहें, तो इस दौर के तनाव का सामना करना है."1 बेशक, युवाओं को समय के साथ अपनी स्कूली शिक्षा, अपने स्वास्थ्य और अपने सामाजिक जीवन में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा. अफ़सोस की बात है कि रेज़िलियंस के महत्व को अनदेखा कर दिया जाता है. जीवन संघर्षों से भरा हुआ है, जिनमें से ज़्यादातर पारिवारिक होते हैं. कई माता-पिता अपने बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने की कोशिश करते हैं, उनके साथ बोलने के बजाय उनकी ओर से बोलते हैं. साथ ही, वे कठिन लेकिन सिखाने योग्य पल का अनुभव कराए बिना उनमें हस्तक्षेप करते हैं. हालाँकि, हमेशा ऐसा करना आपके टीनएजर बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है - और उन्हें काबिल होने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. किशोरों के लिए कुँए का मेंढ़क बनकर जीना कठिन होगा. ऐसा ज़रूरी नहीं है कि जीवन में किशोरों के साथ हर व्यक्ति अच्छा व्यवहार ही करे.
बैकग्राउंड में रंग-बिरंगी धुंधली रौशनी के बीच स्क्रीन की ब्लू लाइट के सामने बैठा एक टीनएजर बच्चा.

रेज़िलियंस और ऑनलाइन धमकाने से जुड़ी रिसर्च



अपनी रिसर्च2 में हमने पाया कि जिस टीनएजर बच्चे में ज़्यादा रेज़िलियंस थी, उन पर ऑनलाइन धमकी का असर कम पड़ा. इसके अलावा, ज़्यादा रेज़िलियंस वाले टीनएजर बच्चों ने वे सभी चीजें कीं, जो माता-पिता और देखभाल करने वाले चाहते हैं कि छात्र दुर्व्यवहार का सामना करने पर करें. उन्होंने स्कूल में इसकी रिपोर्ट की. उन्होंने साइट/ऐप पर इसकी रिपोर्ट की. उन्होंने अपना स्क्रीननेम बदला, परेशान करने वाले को ब्लॉक किया या ऐप से लॉग आउट किया. वहीं, दूसरी ओर कम रेज़िलियंस वाले टीनएजर बच्चों ने ऑनलाइन धमकी का शिकार होने पर कोई कदम नहीं उठाया.

विपरीत परिस्थितियों के उदाहरणों का उपयोग करके रेज़िलियंस पैदा करना



मान लीजिए कि आपके टीनएजर बच्चे को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक कमेंट का सामना करना पड़ रहा है. आम तौर पर, ऐसा हो सकता है कि किशोर अंदर से टूट जाएँ और खुद को ऐसा "हारा हुआ" व्यक्ति समझें जो इस गलत व्यवहार के योग्य है. साथ ही, वे यह सोच सकते हैं कि यह उनके जीवन का हिस्सा है और लोगों की सोच उनके प्रति ऐसी ही है. लेकिन, उनके लिए यह बेहतर होगा कि जो कुछ हुआ है उसके बारे में सोचें और इसे सकारात्मक तरीके से सुलझाने की कोशिश करें. जैसे, वे खुद को बता सकते हैं कि जो व्यक्ति उन्हें ऑनलाइन धमका रहा है, वह अपनी नाकामयाबी और व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रहा है और सिर्फ़ दूसरों को परेशान करके बेहतर महसूस कर सकता है. वे खुद को याद दिला सकते हैं कि दोषी की राय और एक्टिविटी का उनके जीवन में कोई महत्व नहीं है. साथ ही, परेशान करने वाले की सोच का उनके जीवन पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए.

माता-पिता और देखभाल करने वालों की यहाँ ज़रूरत पड़ती है. वे शांत तरीके से बातचीत करके चीजों को समझा सकते हैं और उन्हें आने वाले समय के लिए सजग कर सकते हैं. टीनएजर बच्चों की यह पहचानने में मदद करके कि उनके विश्वास में कहाँ कमी है, हम उनकी गलत सोच को कम कर सकते हैं, उसे रोक सकते हैं या उसे समझने में उनकी मदद कर सकते हैं. ऐसा करने से उनकी सोचने समझने की क्षमता बढ़ जाएगी.3 इसके बाद वे बुरी भावनाओं को अच्छे विचारों में बदलेंगे और सही फ़ैसले लेंगे. इससे उनका आज का जीवन और आने वाला समय बेहतर होगा और उनके नज़रिए में अच्छा बदलाव आएगा.
थिएटर की सीट पर बैठा चश्मा पहने हँस रहा एक टीनएजर बच्चा, जिसके हाथ में लाल रंग की ड्रिंक का एक कप है और उसके पीछे बैठे लोग भी मुस्कुरा रहे हैं.

देखभाल करने वाले लोग मूवी और किताबों के ज़रिए किस तरह रेज़िलियंस विकसित कर सकते हैं



माता-पिता और देखभाल करने वाले लोग रेज़िलियंस की जानकारी देने के लिए मूवी और किताबों का सहारा ले सकते हैं. ऐसा इसलिए हैं क्योंकि युवा, पॉप कल्चर और मीडिया खास तौर पर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. हम स्वाभाविक रूप से कहानी से जुड़ जाते हैं और उन बेहतरीन कहानियों से प्रभावित होते हैं जिन्हें हमने जीवन भर सुना, देखा या पढ़ा है. कई बच्चे प्राथमिक शिक्षा में परियों की कहानियों और ग्रीक पौराणिक कथाओं से प्रभावित हुए हैं. वे किशोरावस्था और युवा अवस्था में सुपरहीरो की कहानियों से प्रभावित हुए. साथ ही, वे बड़े होने पर खेल से जुड़ी और युद्ध से जुड़ी मूवीज़ से प्रभावित हुए हैं और इनमें से हर कहानी उन्हें अपना जीवन सही तरीके से जीने के लिए प्रेरित कर सकती है. उम्र के हिसाब से हमारी पसंदीदा मूवीज़ और किताबों के बारे में नीचे बताया गया है.

रेज़िलियंस सिखाने के लिए मूवी और शो:

मिडिल स्कूल
  • फ़ेसिंग दि जायंट्स
  • फ़ाइंडिंग फ़ॉरेस्टर
  • ग्रेटेस्ट शोमेन
  • दि 33
  • दि फ़्लोरिडा प्रोजेक्ट
  • दि रेस्कयू
हाई स्कूल
  • 127 घंटे
  • एटिपिकल
  • क्रीड
  • पेंग्विन ब्लूम
  • रेबिट-प्रूफ़ फ़ेंस
  • वेन दे सी अस

रेज़िलियंस सिखाने के लिए किताबें:

मिडिल स्कूल
  • एल डेफ़ो
  • फ़िश इन ए ट्री
  • सॉर्टा लाइक ए रॉक स्टार
  • दि बॉय हू हार्नेस्ड दि विंड
  • दि डॉट
  • दि हंगर गेम्स
हाई स्कूल
  • ए लॉन्ग वॉक टू वाटर
  • फ़ास्ट टॉक ऑन ए स्लो ट्रैक
  • हैचेट
  • ऑफ़ ह्यूमन बॉन्डेज
  • दि रूल्स ऑफ़ सर्वाइवल
  • वलगिग
माता-पिता और देखभाल करने वाले लोग किसी भी ऑनलाइन (या ऑफ़लाइन!) परिस्थिति का सामना करने में टीनएजर बच्चों की मदद करके सकारात्मक रूप से रेज़िलियंस को प्राथमिकता देंगे. साथ ही, वे मीडिया के उपयोग को उन लोगों की कहानी से कनेक्ट करेंगे जिन्होंने परेशानी से खुद को निकाला है. टीनएजर बच्चे इन लोगों की सोच, एक्शन और जीवन शैली को अपनाकर अपना जीवन बेहतर बना सकते हैं. ऐसा करने से वे अपने ऑनलाइन अनुभवों को कंट्रोल कर पाएँगे और होने वाले नुकसान से खुद को बेहतर ढंग से बचा पाएँगे. इसके अलावा, इन तरीकों से रेज़िलियंस पैदा करने से आपके बच्चे में आत्मविश्वास, समस्या हल करने की क्षमता, अपने फ़ैसले खुद लेने की आज़ादी और जीवन के उद्देश्य को समझने में मदद मिलती है. ये सभी चीज़ें युवाओं के सेहतमंद विकास में अहम भूमिका निभाती हैं.
1 हैंडरसन, एन., और मिल्स्टीन, एम. एम. (2003). स्कूल में रेज़िलियंसी: स्टूडेंट और एजुकेटर के लिए उपयोगी बातें.
Thousand Oaks, CA: Sage Publications (Corwin Press)
2 हिंदूजा, एस. और पैचिन, जे. डब्ल्यू. डब्ल्यू. धमकी और ऑनलाइन धमकी का शिकार होने से बचने के लिए युवाओं में रेज़िलियंसी विकसित करना. Child Abuse & Neglect, 73, 51-62.
3 अल्बर्ट एलिस के ABC (ऐडवर्सिटी, बिलीफ़ और कन्सिक्वेन्सेस) मॉडल पर आधारित. कृपया एलिस, ए. (1991) का आर्टिकल देखें. रेशनल इमोटिव थेरेपी (RET) का संशोधित ABC मॉडल. जर्नल ऑफ़ रेशनल-इमोटिव एंड कॉग्निटिव-बिहेवियर थेरेपी, 9(3), 139-172.

फ़ीचर और टूल


                    Instagram लोगो
Instagram पर निगरानी वाले टूल

                    Instagram लोगो
किसी व्यक्ति को म्यूट करना

                    Instagram लोगो
संवेदनशील कंटेंट को कंट्रोल करना

                    Instagram लोगो
किसी व्यक्ति को प्रतिबंधित करना

संबंधित रिसोर्स

चार लोगों के एक परिवार की फ़ोटो, जिसमें एक वयस्क ने Meta Quest हेडसेट पकड़ा हुआ है और सभी एक साथ मुस्कुराते हुए खड़े हैं.
Meta Quest से जुड़ी परिवार गाइड
और पढ़ें
एक टीनएजर बच्चा और वयस्क व्यक्ति सोफ़े पर साथ में बैठे हुए हैं और मोबाइल देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं.
Instagram पर माता-पिता और गार्जियन के लिए गाइड
और पढ़ें
माता/पिता और टीनएजर बच्चा बात कर रहे हैं.
निगरानी जैसे टूल्स का उपयोग करके डिजिटल दुनिया में पेरेंटिंग को कैसे आसान बनाया जा सकता है
और पढ़ें

Meta
FacebookThreadsInstagramXYouTubeLinkedIn
अन्य साइट
ट्रांसपेरेंसी सेंटरMeta सेफ़्टी सेंटरMeta प्राइवेसी सेंटरMeta का परिचयMeta हेल्प सेंटर

Instagram
Instagram का निगरानी फ़ीचरमाता-पिता के लिए Instagram की गाइडInstagram हेल्प सेंटरInstagram के फ़ीचरInstagram पर धमकी की समस्या से निपटने के लिए रिसोर्स

Facebook और Messenger
Facebook का निगरानी फ़ीचरFacebook हेल्प सेंटरMessenger हेल्प सेंटरMessenger के फ़ीचरजेनरेटिव AI

रिसोर्स
रिसोर्स हबMeta HC: सुरक्षा सलाहकार परिषदको-डिज़ाइन प्रोग्राम

साइट की शर्तें और पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्डप्राइवेसी पॉलिसीशर्तेंकुकी पॉलिसीसाइटमैप

अन्य साइट
ट्रांसपेरेंसी सेंटर
Meta सेफ़्टी सेंटर
Meta प्राइवेसी सेंटर
Meta का परिचय
Meta हेल्प सेंटर
Instagram
Instagram का निगरानी फ़ीचर
माता-पिता के लिए Instagram की गाइड
Instagram हेल्प सेंटर
Instagram के फ़ीचर
Instagram पर धमकी की समस्या से निपटने के लिए रिसोर्स
रिसोर्स
रिसोर्स हब
Meta HC: सुरक्षा सलाहकार परिषद
को-डिज़ाइन प्रोग्राम
Facebook और Messenger
Facebook का निगरानी फ़ीचर
Facebook हेल्प सेंटर
Messenger हेल्प सेंटर
Messenger के फ़ीचर
जेनरेटिव AI
साइट की शर्तें और पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्ड
प्राइवेसी पॉलिसी
शर्तें
कुकी पॉलिसी
साइटमैप
अन्य साइट
ट्रांसपेरेंसी सेंटर
Meta सेफ़्टी सेंटर
Meta प्राइवेसी सेंटर
Meta का परिचय
Meta हेल्प सेंटर
Instagram
Instagram का निगरानी फ़ीचर
माता-पिता के लिए Instagram की गाइड
Instagram हेल्प सेंटर
Instagram के फ़ीचर
Instagram पर धमकी की समस्या से निपटने के लिए रिसोर्स
Facebook और Messenger
Facebook का निगरानी फ़ीचर
Facebook हेल्प सेंटर
Messenger हेल्प सेंटर
Messenger के फ़ीचर
जेनरेटिव AI
रिसोर्स
रिसोर्स हब
Meta HC: सुरक्षा सलाहकार परिषद
को-डिज़ाइन प्रोग्राम
साइट की शर्तें और पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्ड
प्राइवेसी पॉलिसी
शर्तें
कुकी पॉलिसी
साइटमैप
© 2026 Meta
भारत