परिचय: मेटावर्स में अपनी पहचान को प्रामाणिकता के साथ दिखाना
ऐलीस डिक, Reality Labs पॉलिसी मैनेजर और जैकलीन डोइग-कीज़, सेफ़्टी पॉलिसी मैनेजर
इस साल हमने अपने Meta अवतार फ़ीचर को अपडेट किया है, ताकि Facebook, Instagram, WhatsApp, Meta Horizon और दूसरे वर्चुअल व मिक्स्ड रिएलिटी अनुभवों पर लोगों के पास खुद को ज़ाहिर करने के ज़्यादा विकल्प मिल सकें. इन नए अवतारों में नए हाउस स्टाइल पेश किए गए हैं और ये लोगों को खुद को दिखाने के बेहतर अवसर देते हैं.
आपको यह पता होगा कि अवतार आपका ही एक डिजिटल रूप होता है, जिसके ज़रिए आप लोगों के साथ इंटरैक्ट करते हैं. लेकिन आने वाले समय में मेटावर्स में ये अवतार सभी ऐप और अनुभवों पर लोगों की पहचान का एक अहम हिस्सा बन जाएँगे. इसलिए हम चाहते थे कि आप ऐसे अवतार आसानी से डिज़ाइन कर सकें, जो आपकी अनोखी क्रिएटिविटी, दिलचस्पियों और पहचान को बखूबी दिखाएँ.
हम लोगों को ऐसे टूल उपलब्ध कराना चाहते हैं, जिनकी मदद से वे ऐसे अवतार बना सकें, जो उन्हें बिल्कुल वैसा ही दिखाते हों, जैसे वे असल में हैं. लेकिन हम यह भी समझना चाहते हैं कि वर्चुअल दुनिया में पहचान के अलग-अलग पहलुओं का असर लोगों की खुद की या दूसरों की सुरक्षा, प्राइवेसी और पूरे अनुभव पर कैसे पड़ सकता है. हम ऐसा कर सकें, इसके लिए हमने डॉ. रेचल रॉजर्स के साथ मिलकर काम किया. रेचल रॉजर्स एक शिक्षाविद हैं, जिनका मुख्य कार्यक्षेत्र मीडिया और युवा कल्याण है. हमने उनके साथ मिलकर तथा युवाओं और डिजिटल सुरक्षा और स्वास्थ्य के विशेषज्ञों के साथ बातचीत करके यह गाइड बनाई है. इसमें आपको टीनएजर बच्चों के लिए ऐसे कुछ सुझाव और माता-पिता के लिए ऐसी सलाह मिलेगी कि वे अवतार के ज़रिए अपनी पहचान को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से कैसे दिखा सकते हैं.
हमें उम्मीद है कि यह गाइड युवाओं और उनके माता-पिता दोनों को वर्चुअल पहचान के बारे में जानने में मदद करेगी और अवतारों से संबंधित अनुभवों के साथ सुरक्षित तरीके से इंटरैक्ट करने के टूल उपलब्ध कराएगी. हर अवतार एक स्टार (STAR) होता है, जिसके ज़रिए आप वर्चुअल दुनिया में अपनी पर्सनैलिटी दिखा सकते हैं, शुरुआत करने के लिए इस गाइड का उपयोग करें और देखें कि आपकी कल्पना आपको कहाँ लेकर जाती है!
Meta अवतार के ज़रिए आप डिजिटल दुनिया में खुद को नए और मज़ेदार तरीकों से दिखा सकते हैं.
थोड़ा ठहरें और सोचें कि आप अपने Meta अवतार को स्टार (STAR) में कैसे बदल सकते हैं: STAR मतलब Safe (सुरक्षित), Thoughtful (समझदार), Authentic (प्रामाणिक) और Respectful (सम्मानजनक).
bस्टार (STAR) अवतार बनाने की वजह?
जैसा कि आप जानते हैं कि लोग इस पर काफ़ी ध्यान देते हैं कि उनके अवतार कैसे दिखाई दें. वे अक्सर ऐसे लुक बनाना चाहते हैं, जो उनकी पर्सनैलिटी को दिखाएँ या अपने अवतार को अपना ही स्टाइलिश वर्जन बनाना चाहते हैं
ज़्यादातर अवतार लोगों के व्यक्तित्व, शारीरिक विशेषताओं समेत कुछ दूसरी बेहतरीन चीज़ों को मिलाकर बने होते हैं. अवतार खुद को उस तरह से दिखाने का बहुत बढ़िया तरीका हो सकता है, जिस तरह से आप खुद को असली दुनिया में नहीं दिखा सकते.
अवतार बनाते समय यह सोचने से शुरुआत कर सकते हैं कि आप अपनी पर्सनैलिटी और पहचान के किन हिस्सों को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं! कभी-कभी आपके लिए यह पता लगाना मुश्किल हो सकता है, ऐसे में अगर आपको कहीं भी कोई मुश्किल आए, तो हमेशा अपने माता-पिता या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें.
स्टार (STAR) जाँच
- मैं अपने कौन-से पहलू दूसरों को दिखाना चाहता हूँ या यह चाहता हूँ कि लोग उनके बारे में जानें? मेरे लिए ये क्यों ज़रूरी हैं?
- खुद को ज़ाहिर करने के लिए मुझे किस चीज़ में बदलाव या उसे ठीक करने की ज़रूरत है और क्यों?
- क्या मेरा अवतार सभी लोगों को दिखाई देना चाहिए या चुनिंदा लोगों को? क्या यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह कौन-सा अवतार है?
Safe (सुरक्षित)
आप शायद अपनी ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में काफ़ी सतर्क रहते होंगे. यही चीज़ स्टार (STAR) अवतारों पर भी लागू होती है! कार्टून जैसा अवतार आपकी फ़ोटो का एक मज़ेदार विकल्प हो सकता है और वह आपका प्रतिनिधित्व भी कर सकता है.
जब हम ऑनलाइन होते हैं, तो हम अपने बारे में कई बातें शेयर करते हैं. हम यह दिखा सकते हैं कि हम कौन हैं, हम किन चीज़ों को महत्व देते हैं, हमारे विचार क्या हैं और हम किन कम्युनिटी से नाता रखते हैं.
अवतार भी यह दिखा सकते हैं! दूसरों के अवतार हमें उनके बारे में बता सकते हैं. जैसे अगर आपने अपने अवतार को अपनी मनपसंद टीम या बैंड की टीशर्ट पहनाई है, तो इससे लोगो को यह पता चलता है कि आप उनके फ़ैन हैं. आपका अवतार आपकी पहचान के ज़्यादा महत्वपूर्ण पहलुओं को भी दिखा सकता है. यह दूसरों को आपकी नस्लीय, जातीय और सांस्कृतिक पहचान के अलावा आपकी उम्र, लैंगिक पहचान, क्षमता या धर्म के बारे में बता सकता है.
असल या वर्चुअल दुनिया में खुद को ज़ाहिर करना एक तरीके से बातचीत करने का ज़रिया है, ठीक वैसे ही जैसे आपकी आवाज़ है और आपको इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए.
कभी-कभी दूसरे लोग हमारे अपीयरेंस का आकलन अनजाने में ही सही, लेकिन सामाजिक धारणाओं के अनुसार करते हैं. इस तरह के आकलन से हम दुनिया को तेज़ी से समझ पाते हैं. हालाँकि ऐसा करना न तो ठीक है, न ही इससे वह बात सही साबित हो जाती है और इसका परिणाम भी अक्सर अच्छा नहीं होता. इसलिए किसी के बारे में कोई भी धारणा बनाने से पहले उस व्यक्ति से पूछें कि उनका अवतार वैसा क्यों है! साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि दूसरे लोग भी आपके अवतार को देखकर आपके बारे में धारणाएँ बना सकते हैं, जो सही नहीं होता है.
आपका अवतार कैसा दिखता है, उसकी शारीरिक बनावट, चेहरे और उसके कपड़ों से दूसरे आपकी उम्र का अंदाज़ा लगा सकते हैं. जैसे, अवतार में कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं, जिनसे आप अपनी असली उम्र से छोटे या बड़े लग सकते हैं.
जब आप अपना अवतार बनाएँ, तब यह सोचें कि आप दूसरों के साथ क्या शेयर करना चाहते हैं, आप कैसे दिखना चाहते हैं और आप किसके साथ इंटरैक्ट करना चाहते हैं.
स्टार (STAR) जाँच: सुरक्षित रहना
ऑनलाइन समेत किसी भी स्पेस में, यह सोचना ज़रूरी है कि आपकी अपीयरेंस को देखते हुए लोग आपके बारे में किस तरह की धारणा बना सकते हैं. जैसे, आपके अवतार का डिज़ाइन देखकर लोगों को लग सकता है कि आपकी उम्र असल में ज़्यादा है या वे आपसे इस तरह से इंटरैक्ट कर सकते हैं, जो आपकी उम्र के हिसाब से सही न हो. इससे आप असहज हो सकते हैं. दोनों पहलुओं पर गौर करें कि आप अपने बारे में क्या बताना चाहते हैं और लोग आपके बारे में किस तरह की धारणा बना सकते हैं!
खुद से ये सवाल पूछें:
- क्या मैं लोगों की शारीरिक विशेषताओं के आधार पर उनके बारे में धारणाएँ बनाता/बनाती हूँ?
- लोग मेरी अपीयरेंस के आधार पर मेरे बारे में क्या धारणा बनाते होंगे?
- मैं अपने अवतार और उसके ज़रिए किए जा रहे इंटरैक्शन से अपने बारे में क्या बता रहा/रही हूँ?
आपके पास खुद को और अपने दोस्तों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए शायद पहले से कुछ स्ट्रेटेजी होंगी! याद रखें कि अगर कोई यह जानना चाहता है कि आप “असल में” कैसे दिखाई देते/देती हैं, तो बहुत सोच-समझकर ही उन्हें अपनी फ़ोटो भेजें. किसी के साथ जुड़ते समय सतर्क रहें और आपने ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए जो स्ट्रेटेजी सीखी हैं, उनका उपयोग करें. अगर आपको कहीं भी कुछ गड़बड़ लगे, तो किसी समझदार व्यक्ति से बात करें.
Thoughtful (समझदार)
सोचें कि आपका अवतार आपके बारे में कई बातें कैसे बता सकता है और आपको कौन देख सकेगा.
हम अपनी ज़िंदगी के कुछ पलों को शेयर करने के लिए, मनोरंजन के लिए और दूसरों से बातचीत करने के लिए वर्चुअल स्पेस का उपयोग करते हैं. जैसे आप स्कूल में, फ़ैमिली डिनर में, ऑफ़िस में और घूमते-फिरते समय अलग-अलग तरह से दिखाई देते हैं, ठीक उसी तरह आप इन वर्चुअल स्पेस में भी अपनी "पहचान" के अलग-अलग रूप दिखा सकते हैं. यहाँ आपको यह सोचना चाहिए कि आप किसी खास स्पेस में खुद को कैसे दिखाना चाहते/चाहती हैं और क्यों.
कुछ स्पेस में अवतारों के कुछ स्टाइल अच्छे लग सकते हैं, लेकिन वही स्टाइल कुछ दूसरे स्पेस में खराब लग सकते हैं. जैसे कि गंभीर बातचीत में अच्छी तरह ग्रूम किया हुआ अवतार अच्छा लगता है, जबकि गेम्स में चुलबुला या शरारती अवतार अच्छा लगता है.
यह फ़ैसला आपको लेना होता है. आप हर जगह एक जैसे Meta अवतार का उपयोग कर सकते हैं या अलग-अलग ऐप और स्पेस के लिए आप अलग-अलग अवतार का उपयोग कर सकते हैं. सोचें कि आप Facebook, Instagram, WhatsApp या Meta Horizon पर किन लोगों के साथ इंटरैक्ट करते हैं. इन स्पेस में मौजूद लोगों के साथ आप खुद के बारे में क्या शेयर करना चाहते हैं? आप किन चीज़ों को खुद तक रखना चाहते हैं?
अपने अलग-अलग मूड को ज़ाहिर करने और अपनी पहचान के अलग-अलग पहलू दिखाने के लिए कई अवतार बनाएँ!
स्टार (STAR) जाँच: समझदार बनना
खुद से ये सवाल पूछें:
- मेरे अवतार के फ़ीचर्स, कपड़ों और एक्सेसरीज़ से लोग मेरे बारे में क्या जान सकते हैं?
- इस स्पेस में मेरा इंटरैक्शन किससे हो रहा है? क्या मेरा अकाउंट प्राइवेट है या मेरा अवतार हर कोई देख सकता है?
- क्या मैं इस संदर्भ के हिसाब से सही विकल्प चुन रहा/रही हूँ?
आप एकदम नए सिरे से अपना अवतार बना सकते हैं या उसे हूबहू अपने जैसा दिखाने के लिए सेल्फ़ी लेकर शुरुआत कर सकते हैं!
Authentic (प्रामाणिक)
अवतार की सबसे अच्छी बातों में से एक बात है कि इसका फ़ैसला हम लेते हैं कि अलग-अलग स्पेस में लोग हमें किस रूप में देखें. हर व्यक्ति अपने चेहरे की विशेषताओं, बालों, मेकअप और कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकता है. ऐसा करके आपकी पहचान के ऐसे कुछ पहलू ज़्यादा अच्छी तरह सामने आ सकते हैं, जो असली दुनिया में सामने नहीं आ पाते.
अवतार अलग-अलग लुक को आज़माने और यह देखने का एक मज़ेदार और आसान तरीका भी हो सकते हैं कि हम उन्हें देखकर कैसा महसूस करते हैं. कभी-कभी हम "असल में जैसे दिखते हैं", हम खुद को वैसा ही दिखाना भी चाहते हैं. लेकिन कभी-कभी कुछ पहलू ऐसे भी होते हैं, जो असली दुनिया में ठीक से दिखाई नहीं देते. ऐसे में आपका अवतार यह दिखाने का ज़रिया बन सकता है कि आप दरअसल कैसे हैं!
आप खुद को जिस तरह से देखते हैं और लोगों की नज़र में खुद को जिस तरह से दिखाना चाहते हैं, इसके आधार पर आप अपना अवतार डिज़ाइन कर सकते हैं. अलग-अलग स्पेस में आपका अवतार अलग-अलग तरह का दिख सकता है! यह समय अनुसार भी बदला जा सकता है. कई दिन ऐसे होते हैं, जब हम अलग और गंभीर व्यक्ति जैसा महसूस करते हैं. अलग-अलग विकल्पों को आज़माकर देखें कि आपको अपने लिए क्या सही लगता है, वह आपके जैसा भी हो सकता है और आपसे बिल्कुल अलग भी! यह पूरी तरह से आपकी मर्ज़ी पर निर्भर करता है.
आप हकीकत की दुनिया और मनोरंजन के बीच एक्सपेरिमेंट भी कर सकते हैं. जैसे, बालों के कुछ रंग दूसरों के मुकाबले कम असली लग सकते हैं. ऐसे बालों को चुनने का मतलब है कि आप वास्तविक दुनिया से हटकर कुछ मज़ेदार कर रहे हैं. या आप खुद को किसी काल्पनिक अवतार, जैसे कि रोबोट या अपने फ़ेवरेट मूवी कैरेक्टर में बदल सकते हैं! हम आपको एक बार फिर से याद दिलाना चाहते हैं कि आप उन स्पेस के संदर्भ को ध्यान में ज़रूर रखें, जहाँ आप अपने अवतार का उपयोग करेंगे.
स्टार (STAR) जाँच: प्रामाणिक बनें
इस बात का ध्यान रखें कि जो लोग असली दुनिया में आपको पहले से जानते हैं, वे आपके अवतार पर कैसी प्रतिक्रिया दे सकते हैं. अगर आपका अवतार आपकी असली पहचान से अलग होगा, तो वे हैरान हो सकते हैं. सोचें कि अगर आपकी "असली" ज़िंदगी से जुड़ा कोई व्यक्ति आपको ऑनलाइन अलग रूप में देखेगा, तो आप उससे क्या कहेंगे.
इसके उलट, हो सकता है कि कुछ लोग आपको सिर्फ़ आपकी वर्चुअल पहचान से जानते हों और उन्हें आपके बारे में और कुछ पता नहीं हो. सोचें कि ऐसे लोग आपके अवतार को देखकर क्या "सोच" सकते हैं. आप खुद को किसी भी तरह से दिखा सकते हैं, लेकिन आपको किसी भी स्पेस में समझदारी और तैयारी के साथ जाना चाहिए.
Aspirational (महत्वाकांक्षी)
आप अपने अवतार वैसा भी डिज़ाइन कर सकते हैं, जैसा आप दिखना चाहते हैं. अवतार में प्रामाणिकता और महत्वाकांक्षा दोनों शामिल हो सकती हैं!
कई लोग चाहते हैं कि उनका अवतार उनके असली लुक से अलग और “अच्छा” दिखे. आप अलग-अलग लुक आज़मा सकते हैं! लेकिन ध्यान रखें कि "अच्छा दिखने" की परिभाषा अक्सर हमारे मन में सेलिब्रिटीज़, एथलीट्स और इन्फ़्लुएंसर्स की फ़ोटो देखकर आती है. इन फ़ोटो में अक्सर ऐसे "बढ़िया" फ़ीचर होते हैं, जो देखने में आकर्षक लगते हैं, लेकिन असल ज़िंदगी में ज़्यादातर लोगों के पास ये फ़ीचर नहीं होते.
इससे लोगों के मन में "अच्छे लुक की धारणा" बन जाती है, जो असली दुनिया में लगभग किसी का भी नहीं हो सकता. याद रखें कि देखने में ऐसे लुक भले ही असली लगें, लेकिन इनका वास्तविकता से बहुत कम संबंध होता है! यहाँ तक कि आपके पसंदीदा सेलेब्रिटी भी कैमरा के पीछे बिलकुल अलग दिखते हैं. सच तो यह है, एडिटिंग टूल्स जितने ज़्यादा एडवांस हो गए हैं, ऑनलाइन अपीयरेंस, वास्तविक जीवन से बिलकुल अलग हो गई है. जब आप किसी को ऑनलाइन देखते हैं, तो वहाँ आप उनको उस तरह से देखते हैं, जैसे वह व्यक्ति अपने आपको उस स्पेस में दिखाना चाहता है. याद रखें कि ऐसा ज़रूरी नहीं है कि वह व्यक्ति असल में भी वैसा ही दिखता हो!
आप अपने अवतार को अलग-अलग तरीकों से कस्टमाइज़ कर सकते हैं! अलग-अलग विकल्पों को आज़माकर ऐसा अवतार बनाएँ, जो आपकी असली पहचान को दिखा सके.
आप अपने अवतार में चेहरे, आँख या नाक के आकार को बदल सकते हैं या अपने शरीर को छोटा या बड़ा बना सकते हैं. ध्यान रखें कि इन टूल का उपयोग अपनी असली पहचान से एकदम अलग दिखने वाला अवतार बनाने के लिए भी किया जा सकता है और यह भी ध्यान रखें कि "परफ़ेक्ट फ़ीचर" हकीकत में नहीं होते हैं! हर शेप और फ़ीचर खूबसूरत होता है.
याद रखें: प्रेरणा देने वाले लोगों का शरीर किसी भी तरह का हो सकता है. आत्मविश्वास आपके अंदर से आता है.
स्टार (STAR) जाँच - प्रेरणादायक अवतार
कला, संस्कृति और सभ्यता में सदियों से खूबसूरती का काफ़ी महत्व रहा है. लेकिन यह खुद से पूछें “मुझे अच्छा लुक क्यों दिखाना है”? क्या मुझे सचमुच यह लगता है कि लोग इन चीज़ों के कारण आकर्षक लगते हैं? क्या मेरा विश्वास इस बात पर है कि आकर्षक लगना इन्हीं चीज़ों तक सीमित है और अच्छा दिखना कितना महत्वपूर्ण है?
अगर आपका कोई दोस्त अपने रूप-रंग और आकार से नाखुश है, तो उन्हें यह बात समझाएँ कि ऑनलाइन दुनिया और वास्तविक दुनिया में अंतर है. लोग हकीकत में बिल्कुल वैसे नहीं दिखते, जितने परफ़ैक्ट वे ऑनलाइन दिखते हैं. कई लोग कई तरह के टूल और फ़िल्टर का उपयोग करते हैं. उनसे कहें कि वे अपनी समस्याओं के बारे में किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें.
याद रखें, प्रेरणादायी लोगों के शरीर, साइज़, शेप और विशेषता (बाल, त्वचा का रंग, आँख या नाक का आकार वगैरह) अलग-अलग तरह के हो सकते हैं!
अवतार बनाते समय आपके लिए क्या चीज़ महत्वपूर्ण और खूबसूरत होती है? क्या आपका अवतार खूबसूरती के आपके तय पैमाने पर खरा उतरता है?
खुद से ये सवाल पूछें:
- क्या आपका अवतार, दुनिया की "खूबसूरती" की परिभाषा जैसा है या आपके हिसाब से खूबसूरत है?
- क्या आपका अवतार खूबसूरती के सामान्य पैमानों को विस्तार दे सकता है?
आप अपना अवतार बनाने के लिए आज़ाद हैं, लेकिन इससे आपके अंदर आपके असल लुक और ऑनलाइन लुक को लेकर हीन भावना पैदा हो सकती है. अगर आपको इस बारे में किसी से बात करनी हो, तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपनी परेशानी बताएँ.
Respectful (सम्मानजनक)
दुनिया में जितने लोग मौजूद हैं, अवतारों की संख्या उनसे भी कहीं ज़्यादा हो सकती है! यह लोगों के अलग-अलग तरह के लुक को सेलिब्रेट करने का एक अद्भुत तरीका है. Meta अवतार को स्टाइल करने के अनगिनत अलग-अलग तरीके मौजूद हैं!
वर्चुअल स्पेस में मौजूद सभी लोगों ने अपना अवतार बनाया है, जो उनके हिसाब से उनका प्रतिनिधित्व करता है. हमें वर्चुअल वर्ल्ड में सभी लोगों के साथ सम्मान और गरिमा के साथ पेश आना चाहिए, चाहे वे कैसे भी दिखते हों.
अलग-अलग समूहों के लिए अपीयरेंस के कुछ पहलुओं का उनकी संस्कृति से गहरा नाता होता है. इसके ज़रिए आपका अवतार आपकी असली पहचान और आपके आदर्शों को दिखा सकता है. लेकिन कभी-कभी दूसरों के लिए मायने रखने वाली चीज़ों को चुनने से कुछ लोगों की भावनाएँ आहत हो सकती हैं, भले ही आपने वह जानबूझकर न किया हो!
आपके अवतार में जिन चीज़ों का उपयोग हुआ है, उनके मायने लोगों के लिए अलग-अलग हो सकते हैं. गलतफ़हमियाँ होना आम बात है. गलतफ़हमियाँ होने पर आप लोगों से बात करके समझ सकते हैं कि अलग-अलग चीज़ें दूसरों के लिए क्या मायने रखती हैं.
दूसरों के साथ ऑनलाइन इंटरैक्ट करते समय, जिस तरह से वे खुद को दिखाते हैं, उस आधार पर आप उनके लिए क्या धारणाएँ बनाते हैं? क्या इन धारणाओं का असर इस पर पड़ता है कि आप उनके साथ कैसे इंटरैक्ट करेंगे? किसी के बारे में कोई भी धारणा बनाने से पहले उनसे साफ़ तौर पर पूछना बेहतर होता है.
स्टार (STAR) जाँच - सम्मानजनक बनना
अगर आप ऐसा अवतार चुनते हैं, जो असल दुनिया में आपसे अलग दिखता है, तो पता लगाएँ कि आप उन लोगों के बारे में क्या मैसेज दे रहे हैं, जिनकी असली पहचान आपके अवतार से मिलती-जुलती है. किसी समझदार व्यक्ति या दोस्त से पूछें "क्या वह किसी को परेशान कर सकता है?”
खुद से ये सवाल पूछें:
- मैं इस अवतार के जरिए क्या कहने/दिखाने की कोशिश कर रहा/रही हूँ? क्या यह सही, प्रामाणिक और सम्मानजनक है? क्या इससे दूसरों को गलतफ़हमी हो सकती है?
- अगर कोई असभ्य तरीके से बर्ताव करता है, तो इससे निपटने में मैं अपनी कम्युनिटी की मदद कैसे करूँ?
- क्या यह अवतार ठीक वैसा ही है, जैसा कि मैं और मेरे आदर्श हैं? क्या इसमें पाबंदी तो नहीं है, जो मुझे खुद के जैसा बनने से रोक रही है? यह सामाजिक मापदंडों के हिसाब से सही है या नहीं?
किसी के बारे में कोई धारणा न बनाएँ! दूसरों से हमेशा उनकी पहचान पूछें. अगर आपको वर्चुअल स्पेस में कहीं भी अपमानजक इंटरैक्शन दिखाई दें, तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति को उनके बारे में बताएँ. याद रखें कि ऑनलाइन स्पेस में लोगों के व्यवहार को सम्मानजनक बनाए रखने के नियम और उनका उल्लंघन करने वालों की रिपोर्ट करने के टूल उपलब्ध हो सकते हैं.
स्टार (STAR) अवतार!
याद रखें, अपने अवतार सोच-समझकर बनाएँ. अपने और हमारी कम्युनिटी के आदर्शों को ध्यान में रखकर ही अपने अवतार बनाएँ.
आखिरी स्टार (STAR) जाँच:
- अगर आपको लग रहा है कि आपका अवतार सही नहीं है, तो अपने माता-पिता, गार्जियन या किसी समझदार व्यक्ति से बात करें. उनसे पूछें कि आपका अवतार क्या बयाँ कर रहा है? क्या यह भी वही ज़ाहिर कर रहा है, जो आप चाहते हैं?
- दूसरों की भी मदद करें! अगर आपको लगता है कि आपके दोस्त का अवतार अनजाने में ही सही लेकिन अनुचित मैसेज दे रहा है या दूसरों के प्रति अपमानजनक है, तो उनकी गलती सुधारने में मदद करें. जैसे, उनसे पूछें कि अवतार बनाते समय वे क्या सोच रहे थे और क्या उन्होंने यह अवतार बनाते समय यह सोचा था कि दूसरों पर इसका क्या असर पड़ेगा.
- अवतार से जुड़े अपने अनुभव किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ शेयर करें, खास तौर पर तब जब आप उनके कारण असहज महसूस कर रहे हों.
“स्टार (STAR)” अवतार बनाने में अपने टीनएजर बच्चे की मदद करने के लिए माता-पिता और गार्जियन के लिए ABC फ़ॉर्मूला
Ask (पूछें): अपने बच्चों से उनके अवतार के बारे में पूछें:
- आपके टीनएजर बच्चे के लिए उनके अवतार में वह महत्वपूर्ण विशेषता क्या है, जिसे वे लोगों को दिखाना चाहते हैं और क्यों? क्या वे लोगों को हँसाना चाहते हैं? क्या वे किसी ग्रुप या किसी पहचान से जुड़ना चाहते हैं? क्या वे अलग या मज़ेदार व्यक्तित्व बनाना चाहते हैं? उनके सामने दोनों पहलू रखें, एक जो उनके असली लुक से मेल खाता हो और दूसरा जो उससे मेल न खाता हो और उनसे इन विकल्पों के बारे में बात करें.
Ask (पूछें): “मुझे अपने अवतार के बारे में बताओ. तुम इसके ज़रिए दूसरों को क्या ज़ाहिर करना चाहते हो?”
- अपने टीनएजर बच्चे से इस बारे में बात करें कि दूसरे लोग उनके अवतार के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं और वर्चुअल स्पेस में उनका अनुभव कैसा रहा है. उन्हें याद दिलाएँ कि इंटरैक्शन का संदर्भ ज़रूरी है और इंटरैक्शन, टेक्नोलॉजी और ऑडियंस के बीच खुद को ज़ाहिर करने में उनकी मदद करें. चूँकि आपके टीनएजर बच्चे के कई अवतार हो सकते हैं, इसलिए उनसे पूछें कि वे उनका उपयोग कब करना चाहते हैं.
पूछें: “लोग तुम्हारे नए अवतार पर कैसा रिएक्शन दे रहे हैं? जिन लोगों के साथ इंटरैक्ट आप करते हैं, उनके आधार पर आपने इस अवतार को इस ऐप के लिए क्यों चुना?”
Be Involved (शामिल हों): जब आपका टीनएजर बच्चा अपना अवतार बना रहा हो, तब उसकी मदद करें. अपना अवतार बनाकर देखें और इसमें उनकी मदद लें! मिलकर फ़ीचर्स का आनंद लें और उन्हें अपनी क्रिएटिविटी दिखाने दें.
Be Involved (शामिल हों): अपने टीनएजर बच्चे के साथ कोई थीम या मूड चुनें और उसे ज़ाहिर करने वाले अवतार बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करें. एक-दूसरे को ऐसे विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित करें, जो असली दुनिया में आपके लुक के समान या उससे अलग हों. एक-दूसरे से पूछें कि कुछ पहलुओं को अलग ढंग से पेश करने पर कैसा महसूस होता है.
शामिल हों: अपने टीनएजर बच्चे से दूसरों के अवतार के बारे में पूछें: “क्या तुम मुझे इस बारे में बता सकते हो? क्या तुम्हें लगता है कि इसके और भी मतलब हो सकते हैं?”
दूसरों के सांस्कृतिक चिह्नों और प्रतीकों के उपयोग के बारे में समझदारी के साथ सवाल पूछने का तरीका बताएँ: “मैं आपके अवतार के [आइटम ] पर ध्यान दे रहा हूँ. क्या तुम मुझे बता सकते हो कि तुम्हारे लिए इसका क्या मतलब है”?
कंट्रोल: Meta, माता-पिता और टीनएजर बच्चों के लिए ऐसे टूल उपलब्ध कराता है, जिनसे वे उन अनुभवों को समझ सकते हैं, जहाँ वे अपने अवतार का उपयोग करेंगे. अपने टीनएजर बच्चे के साथ मिलकर काम करें और वे सेटिंग ढूँढें, जो आपके परिवार के लिए उपयोगी हों और सुरक्षित माहौल बनाने में आपकी मदद करें.
थोड़ा ठहरें!
टीनएजर बच्चे अपनी पहचान और पर्सनैलिटी को निखार रहे हैं. खुद को तलाशने के इस सिलसिले में टीनएजर बच्चों के लिए इन पहलुओं को अलग-अलग तरह से आज़माना आम बात है.
वर्चुअल स्पेस में कम्युनिटी के लिए कुछ नियम और नियमों के उल्लंघनों की रिपोर्ट करने व एन्फ़ोर्समेंट के लिए कई टूल उपलब्ध हैं, जो असली दुनिया में नहीं होते हैं. ये अनुभव आपके टीनएजर बच्चों के लिए अपनी पहचान और पर्सनैलिटी के अलग-अलग हिस्सों के साथ सुरक्षित तरीके से एक्सपेरिमेंट करने की अच्छी जगह हो सकते हैं.
इसके बावजूद, यह आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप अपने टीनएजर बच्चे के साथ धमकी और उत्पीड़न या फिर किसी के अवतार को देखकर उनके अंदर पनपी हीन भावना जैसे गंभीर विषयों के बारे में खुलकर बात करें.
टीनएजर बच्चे अपनी पहचान और पर्सनैलिटी को निखार रहे हैं. खुद को तलाशने के इस सिलसिले में टीनएजर बच्चों के लिए इन पहलुओं को अलग-अलग तरह से आज़माना आम बात है.
वर्चुअल स्पेस में कम्युनिटी के लिए कुछ नियम और नियमों के उल्लंघनों की रिपोर्ट करने व एन्फ़ोर्समेंट के लिए कई टूल उपलब्ध हैं, जो असली दुनिया में नहीं होते हैं. ये अनुभव आपके टीनएजर बच्चों के लिए अपनी पहचान और पर्सनैलिटी के अलग-अलग हिस्सों के साथ सुरक्षित तरीके से एक्सपेरिमेंट करने की अच्छी जगह हो सकते हैं.
इसके बावजूद, यह आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप अपने टीनएजर बच्चे के साथ धमकी और उत्पीड़न या फिर किसी के अवतार को देखकर उनके अंदर पनपी हीन भावना जैसे गंभीर विषयों के बारे में खुलकर बात करें.
सार्थक बातचीत करने के लिए सुझाव
- अपने आदर्शों को चुनने में अपने टीनएजर बच्चों की मदद करें. इसकी शुरुआत उनसे यह पूछकर करें कि उन्होंने अपने अवतार में कुछ खास विशेषताएँ क्यों चुनीं.
- अपने टीनएजर बच्चे को दूसरे लोगों से भी यही सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित करें. उनको समझाएँ कि कोई अवतार कैसा दिखता है, इस आधार पर धारणा बनाने के बजाय उसकी पहचान से जुड़े सवाल पूछें.
- इस बारे में बात करें कि कैसे अलग-अलग कम्युनिटी से नाता रखने वाले लोग अवतार को कस्टमाइज़ करने के अलग-अलग विकल्प एक्सप्लोर कर सकते हैं और अगर कोई विकल्प ऐसा है, जो उनकी कम्युनिटी का हिस्सा नहीं है, तो वे किस तरह से उनका उपयोग करें, जिससे दूसरों की भावनाएँ आहत न हों.
संबंधित रिसोर्स
निगरानी जैसे टूल्स का उपयोग करके डिजिटल दुनिया में पेरेंटिंग को कैसे आसान बनाया जा सकता है
और पढ़ें