अपने बच्चों के साथ खुलकर बातचीत करना डिजिटल चीज़ों के सही इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए बेहद ज़रूरी है. इस बातचीत में मुख्य तौर पर ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में बात करनी चाहिए, लेकिन सिर्फ़ सुरक्षा नहीं, बल्कि डिजिटल चीज़ों के सही इस्तेमाल से जुड़े सभी पहलुओं को शामिल करने के लिए हमें अपनी बातचीत का दायरा बढ़ाना होगा. इसमें इस बारे में खुलकर बातचीत करना शामिल है कि हम अपने जीवन को खुशहाल बनाने और अपनी कम्युनिटी को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किस तरह कर सकते हैं. इसमें दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बेहतर रिलेशनशिप बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के बारे में बात करना शामिल है. साथ ही, नई चीज़ें सीखने और सही फ़ैसले लेने के लिए जानकारी से जुड़े सही सोर्स को तुरंत खोज पाने के बारे में बात करना भी इसी बातचीत के तहत आता है. यह हमारी ऑनलाइन और ऑफ़लाइन एक्टिविटीज़ के बीच सही संतुलन बना पाने के बारे में है.
डिजिटल सिटीज़नशिप कोएलिशन ने स्वस्थ डिजिटल नागरिकों की 5 क्षमताओं के बारे में बताया है, जिन्हें हमें अपने घरों और स्कूलों में पढ़ाना चाहिए. इन क्षमताओं की मदद से हमारे बच्चे टेक्नोलॉजी का उपयोग संतुलित तरीके से करना सीखते हैं, जिसमें उन्हें यह भी जानने को मिलता है पूरी जानकारी रखते हुए, सभी के साथ समान व्यवहार करके, एक्टिव और सतर्क रहकर कैसे टेक्नोलॉजी का उपयोग करना है. आपका परिवार डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग किस तरह से करता है, इस बारे में बात करते समय ज़रूरी है कि आपके बच्चे भी उस बातचीत में शामिल हों और वे भी अपने डिजिटल अनुभव आपके साथ शेयर करें. इस बारे में बात करें कि असरदार डिजिटल नागरिक होने की विशेषताओं को अपनाना क्यों महत्वपूर्ण होता है. यह जानने में उनकी मदद करें कि वर्चुअल दुनिया में अपने व्यवहार से वे अपने और दूसरों के जीवन में क्या फ़र्क ला सकते हैं.
टेक्नोलॉजी का उपयोग सही तरीके से करने की आदत परिवार के सभी लोगों में लाना एक ही बातचीत में संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए लगातार बातचीत जारी रखनी होगी. आप इसकी शुरुआत कर सकें, इसके लिए यहाँ बातचीत शुरू करने के कुछ सुझाव दिए गए हैं, जो डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर बेहतर नागरिक बनने की 5 क्षमताओं के अनुरूप हैं और जिनकी मदद से आप अपनी बातचीत शुरू कर सकते हैं:
संतुलन
पूरी जानकारी रखना
सभी के साथ समान व्यवहार करना
एक्टिव रहना
सतर्क

- ऐसी कौन-सी चीज़ें हैं, जो आपके लिए कुछ ऐप्स का उपयोग बंद करना मुश्किल कर देती हैं?
- क्या कभी ऐसा हुआ है जब किसी ख़ास डिजिटल एक्टिविटी की वजह से आप ऐसी अन्य चीजें नहीं कर पाएँ जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं?
- आपको कैसे पता चलेगा कि टेक्नोलॉजी से अब ब्रेक लेने का समय आ गया है?
- पूरे दिन में ऐसा समय कौन-सा होना चाहिए जब आपके लिए डिवाइस का उपयोग करना ज़रूरी न हो?
- आप यह कैसे तय करते हैं कि आपको किन ऐप या डिजिटल एक्टिविटी को अपना समय देना चाहिए?
पूरी जानकारी रखना
- आपने हाल ही में ऑनलाइन नया क्या सीखा है?
- जब आपका कुछ नया सीखने का मन हो, तो आप ऑनलाइन अपनी कौन-सी पसंदीदा जगह पर जाएँगे?
- हमें ऑनलाइन मिली जानकारी भ्रामक है या गलत, इसका पता न लगा पाने के क्या खतरे हो सकते हैं?
- जब कोई गलत जानकारी शेयर करता है, तो आप उस पर किस तरह प्रतिक्रिया दे सकते हैं?
- अगर कोई कंटेंट शेयर करने के बाद आपको पता चले कि वह सच नहीं था, तो आपको क्या करना चाहिए?
सभी के साथ समान व्यवहार करना
- क्या आपको कभी अपनी ऑनलाइन लिखी या कही गई किसी बात पर पछतावा हुआ है?
- जिस व्यक्ति का आप सम्मान करते हैं, क्या आपने उसे कभी ऐसा कुछ करते या कहते देखा है जिससे आप निराश हुए हों?
- क्या आपको लगता है कि किसी के साथ ऑनलाइन या व्यक्तिगत रूप से निर्दयी होना आसान है?
- क्या आप किसी ऐसी चीज़ के बारे में सोच सकते हैं जो आपने आपसे सहमति न रखने वाले व्यक्ति से सीखी है?
- क्या आपने कभी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर खुद को अलग-थलग या अस्वीकार किया गया महसूस किया है?
एक्टिव रहना
- क्या आपको कभी किसी अन्य व्यक्ति की ऑनलाइन मदद करने का मौका मिला है?
- अगर आपको अपने स्कूल की एक समस्या का हल करने का अवसर मिले, तो वह क्या होगी?
- उस समस्या को हल करने के लिए आप टेक्नोलॉजी का उपयोग कैसे कर सकते हैं?
- अगर आप ऐसा नया ऐप बनाते हैं जो दुनिया को बेहतर बना सकता है, तो उस ऐप का काम क्या होगा?
- परिवार की यादों और कहानियों को संजोकर रखने के लिए, आप टेक्नोलॉजी का उपयोग कैसे कर सकते हैं?
सतर्क
- जब आप ऑनलाइन किसी व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति के साथ बुरा व्यवहार करते देखते हैं, तो आप क्या करते हैं?
- वेबसाइट या ऐप के असुरक्षित होने के कुछ चेतावनी संकेत क्या हैं?
- अगर कोई आपसे ऑनलाइन कुछ ऐसा करने के लिए कह रहा है, जिससे आप असहज महसूस करते हैं, तो आप क्या करेंगे?
- अगर आप ऑनलाइन हुई किसी चीज़ के बारे में चिंतित महसूस करते हैं, तो आप किससे बात करने में सहज महसूस करेंगे?
- ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए हमें एक परिवार के रूप में कौन-सी चीज़ें करनी चाहिए?