माता-पिता अपने टीनएजर बच्चों को परेशानियों से बचाना चाहते हैं और उन्हें सुरक्षित रखना चाहते हैं. सिर्फ़ सुरक्षा पर ध्यान देने के बजाय, अगर हम घर पर मीडिया और टेक्नोलॉजी का उपयोग सही और बेहतर तरीके से करने पर ज़्यादा ध्यान दें, तो कैसा रहेगा? आखिरकार, पिछले दशक में हमारी टेक्नोलॉजी और जानकारी से जुड़े सिस्टम में जो बदलाव हुए हैं, उनका असर सिर्फ़ युवाओं पर नहीं, बल्कि हम सभी पर पड़ा है. हम सभी इस जटिल दुनिया को जानने की कोशिश कर रहे हैं. अगर हम सभी यह काम साथ मिलकर करें, तो इसे समझना और भी आसान हो जाएगा.
अगर हम अपने घर पर मीडिया और टेक्नोलॉजी को उपयोग करने से जुड़ा एक बेहतर माहौल बनाने पर ध्यान दें, तो इससे न सिर्फ़ हमारा परिवार ज़्यादा सुरक्षित रहेगा, बल्कि हम उन अवसरों का भी फ़ायदा उठा पाएँगे, जो आए दिन टेक्नोलॉजी में होने वाले शानदार बदलावों के साथ हमें मिलते हैं.