यह तो तय है कि कभी न कभी आपके टीनएजर बच्चे को दोस्ती में मुश्किल का सामना करना ही पड़ेगा, चाहे वह पूरी तरह से ऑनलाइन दोस्ती हो या ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरह की दोस्ती.
चाहे वह मामूली-सा झगड़ा हो या जटिल, उलझा हुआ और भावनात्मक रूप से कठिन ब्रेक-अप, यहाँ बताया गया है कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए: इसमें यह सब कुछ बताया गया है कि आपकी शुरुआती प्रतिक्रिया क्या होनी चाहिए और आपको उन्हें सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने में मदद कैसे करनी चाहिए.
चाहे वह मामूली-सा झगड़ा हो या जटिल, उलझा हुआ और भावनात्मक रूप से कठिन ब्रेक-अप, यहाँ बताया गया है कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए: इसमें यह सब कुछ बताया गया है कि आपकी शुरुआती प्रतिक्रिया क्या होनी चाहिए और आपको उन्हें सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने में मदद कैसे करनी चाहिए.
ऑनलाइन संबंधों का सम्मान करें
दोस्ती और अन्य सभी संबंध समय-समय पर मुश्किल दौर से गुज़रते हैं. भले ही संबंध सिर्फ़ ऑनलाइन ही क्यों न हो, वे भी असली संबंध होते हैं.
आपके टीनएजर बच्चे के लिए ऑनलाइन संबंध भी उतने ही महत्वपूर्ण हो सकते हैं, जितने महत्वपूर्ण उनके लिए स्कूल में या वीकेंड पर मिलने वाले लोगों के साथ के संबंध होते हैं. उनके इन दोस्तों को भी जानें और उनका सम्मान करें.
सकारात्मक कदम उठाना
उदाहरण के लिए, जब आपको यह पता चले कि आपके टीनएजर बच्चे ने Instagram पर किसी को ब्लॉक कर दिया है या उसकी रिपोर्ट की है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि कुछ तो गड़बड़ है. लेकिन यह इस बात का संकेत भी हो सकता है कि कुछ सही हुआ है.
अच्छी बात यह है: अगर उन्होंने किसी की रिपोर्ट की है या उसे ब्लॉक किया है, तो यह एक अच्छा कदम है. इससे यह पता चलता है कि आपके बच्चे को यह पता है और उसमें इतना आत्मविश्वास है कि वह खुद को सुरक्षित रखने के लिए, प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध टूल्स का उपयोग कर सकता है.
ऐसे में हम अक्सर हड़बड़ी में यह जानने की कोशिश करने लगते हैं कि क्या हुआ था और क्यों हुआ था. लेकिन ज़्यादा पूछताछ करने से बेहतर यह होता है कि आप पहले अपने बच्चे से यह कहें कि उन्होंने एक अच्छा कदम उठाया है और उन्हें बताएँ कि आप उनके ऐसा करने से कितने खुश हैं.
साथ में समय बिताना
अपने टीनएजर बच्चे के साथ बातचीत करने के लिए सही समय ढूँढने के लिए आपको अपनी सभी पेरेंटिंग स्किल का उपयोग करना होगा.
साथ में समय बिताना, वह कीमती और आरामदायक पल होते हैं, जब आप यह चर्चा कर सकते हैं कि उनके जीवन में क्या चल रहा है. यह बातचीत खाना बनाते समय या कार में सफ़र करते समय हो सकती है. आपको खुद पता चल जाएगा कि कौन-सा समय उस विषय पर आराम से बात करने का सही समय है.
ज़रूरी यह है कि आप हड़बड़ी किए बिना उस पल के आने का इंतज़ार करें. ज़बरदस्ती करने की कोशिश न करें, वरना बातचीत किसी जाँच-पड़ताल जैसी लग सकती है.
ऑफ़लाइन परिणाम
चीज़ें तब मुश्किल हो जाती हैं, जब आपका टीनएजर बच्चा अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में उस व्यक्ति को देखता है, जिसे वह Instagram पर ब्लॉक या रिपोर्ट करना चाहता है और हो सकता है कि उसे यह चिंता हो कि पता नहीं आगे क्या होगा.
अगर उस व्यक्ति को पता चल जाए कि आपका टीनएजर बच्चा अब Instagram पर उन्हें फ़ॉलो नहीं करता, तो यह पता लगाना बहुत मुश्किल नहीं होगा कि क्या हुआ होगा.
आप यह सोचने में अपने टीनएजर बच्चे की मदद कर सकते हैं कि अगर ऐसा कोई व्यक्ति उनसे सवाल-जवाब करे, तो वह बातचीत कैसे की जा सकती है. आप साथ मिलकर कुछ जवाब सोच सकते हैं.
बहस बढ़ने से रोकने के लिए, आरोप लगाने वाली भाषा का उपयोग न करें. जैसे कि आपका बच्चा अपने वाक्यों को “आप…” के बजाय “मुझे लगता है…” से शुरू कर सकता है.
आपका टीनएजर बच्चा Instagram पर किसी व्यक्ति को ब्लॉक करने के बजाय उसे प्रतिबंधित भी कर सकता है. इससे उन्हें यह तय करने में मदद मिल सकती है कि दूसरा व्यक्ति उनके साथ कैसे और कितना इंटरैक्ट कर सकता है, चाहे उसे यह कंट्रोल करना हो कि दूसरे व्यक्ति को उनका क्या कंटेंट दिखाई देना चाहिए या उनके कमेंट को स्वीकार करना हो. यहाँ और पढ़ें.
अपने टीनएजर बच्चे को याद दिलाएँ: सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति को फ़ॉलो करना या न करना हमारा निजी फ़ैसला होता है, भले ही कभी-कभी हमें ऐसा न लगे. यह उनका फ़ैसला है कि उन्हें किसे फ़ॉलो करना है.
आप बस उनके मन की बात सुनें
अक्सर माता-पिता जो सबसे अच्छा काम कर सकते हैं, वह है अपने बच्चे की बात सुनना. उन्हें अपने मन की बात बताने दें. हो सकता है कि आपके ज़्यादा कुछ बोले बिना ही वे यह समझ पाएँ कि आगे क्या करना है. आपको बस उन्हें सुनना है.
याद रखें: उन्हें अपनी गलतियाँ करने देना और अपनी चुनौतियों से निपटने देना उन्हें मज़बूत बनाता है. बचपन से आप उन्हें समाज में जीने की जो स्किल सिखाते आ रहे हैं, यह उन सभी स्किल को आज़माने का एक हिस्सा होता है.
हो सकता है कि किसी स्थिति से उनके आगे बढ़ जाने और इस बारे में सब कुछ भूल जाने के काफ़ी समय बाद भी आप उनके साथ हुई घटना को लेकर परेशान या निराश महसूस करें. ज़रूरी यह है कि आप अपनी ओर से कोशिश करने या एक्शन लेने के बजाय उन्हें अपने फ़ैसले खुद लेने दें.
आगे बढ़ना
अपने टीनएजर बच्चे से पूछें कि वे आगे क्या करना चाहते हैं. यह इस तरह से पूछा जा सकता है: क्या वे इस संबंध को सुधारना चाहते हैं?
अगर नहीं, तो अपने मन से कुछ भी न सोचें और न ही यह उम्मीद करें कि वे उस ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म या उन प्लेटफ़ॉर्म से कुछ समय दूर रहें, जहाँ उस संबंध की शुरुआत हुई थी. इससे उन्हें ऐसा लग सकता है कि वे ज़रूरी सोशल या सपोर्ट नेटवर्क खो रहे हैं.
हालाँकि, उन्हें सोचना होगा कि अगर वे उस व्यक्ति से आगे भी संपर्क बनाए रखते हैं, तो उसके क्या परिणाम हो सकते हैं, जैसे वे कहाँ मिल सकते हैं या ग्रुप छोड़ने पर वे कॉमन फ़्रेंड्स से दूर हो सकते हैं.
उन्हें यह समझना होगा कि वे किसी व्यक्ति से पूरी तरह से नहीं बच सकते. यह एक मुश्किल स्थिति होती है, खास तौर पर उस समय जब वे बहुत भावुक रहते हैं.
लेकिन आप फिर भी मज़बूती से उनके साथ खड़े रह सकते हैं. आप यह प्लान बनाने में उनकी मदद कर सकते हैं कि वे क्या करना चाहते हैं और उस प्लान को पूरा करने में साथ दे सकते हैं, फिर चाहे वह कुछ दोस्तों या सोशल ग्रुप के साथ पूरी तरह से संपर्क खत्म करना ही क्यों न हो. यह दूसरे व्यक्ति के साथ ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म को शेयर करने की बात को स्वीकार करना भी हो सकता है और यह जानना भी कि वे कैसी प्रतिक्रिया देंगे.
उनकी इच्छाओं को सपोर्ट करें, ताकि वे आगे होने वाली किसी भी चीज़ को पूरे आत्मविश्वास के साथ संभाल सकें और उनके खराब अनुभव को आगे के लिए अच्छे अनुभव में बदलने में मदद करें.
क्या आपको और मदद चाहिए? फ़ैमिली सेंटर के अन्य आर्टिकल पढ़ें.
संबंधित रिसोर्स
निगरानी जैसे टूल्स का उपयोग करके डिजिटल दुनिया में पेरेंटिंग को कैसे आसान बनाया जा सकता है
और पढ़ें