टेक्नोलॉजी ने हमें अपनी क्रिएटिविटी का उपयोग करने और उसे लोगों के साथ शेयर करने की शानदार सुविधा दी है. लेकिन सभी को पता है, बड़ी ताकत के साथ बड़ी ज़िम्मेदारी भी आती है. यह बेहद ज़रूरी है कि हम नैतिकता और ज़िम्मेदारी के साथ मीडिया कंटेंट बनाएँ. कंटेंट बनाना इतना आसान हो गया है कि अक्सर हम भूल जाते हैं कि जो कंटेंट बनाकर हम लोगों के साथ शेयर करते हैं, उसका उन पर क्या असर पड़ता है.
यहाँ मीडिया की समझ रखने वाला क्रिएटर बनने के लिए 5 सुझाव दिए गए हैं:
- सोचें कि आप जो कंटेंट बनाते हैं, उससे आपके बारे में क्या जानकारी मिलती है. चाहे आप अपनी और अपने खास दोस्त की फ़ोटो शेयर कर रहे हों या अपनी अभी-अभी पूरी की गई पेंटिंग या फिर आपके लिए मायने रखने वाले सामाजिक मुद्दे से संबंधित कोई आर्टिकल शेयर कर रहे हों, इन चीज़ों से आपकी सोच और नज़रिए के बारे में पता चलता है. पक्का करें कि आप उसी तरह का कंटेंट शेयर करें, जैसे आप बनना चाहते हैं.
- सोचें कि आपका कंटेंट लोगों पर क्या असर डाल सकता है. आप जो भी बनाते और शेयर करते हैं, वह जानकारी और उसका उपयोग करने वाले लोगों को प्रभावित करता है. आपका कंटेंट अन्य लोगों को प्रेरित कर सकता है या उनका मनोरंजन कर सकता है. आपके कंटेंट से लोगों को बुरा भी लग सकता है या वे नाराज़ भी हो सकते हैं. कंटेंट शेयर करने से पहले उसकी वजह से पड़ने वाले प्रभाव के बारे में सोचें. साथ ही, इसका मूल्यांकन करना भी ज़रूरी है कि आप नकारात्मक परिणामों से कैसे निपट सकते हैं.
- पारदर्शिता रखें. कंटेंट बनाने और शेयर करने के पीछे आपका क्या मकसद है? क्या आपको इसके लिए पैसे मिले हैं? क्या किसी दोस्त ने आपसे शेयर करने के लिए कहा है? अपने कंटेंट को लेकर साफ़ तौर पर और सही बात कहना आपके फ़ॉलोअर्स के लिए ज़रूरी होता है. ऐसा खास तौर पर तब ज़रूरी होता है, जब आपके बहुत सारे फ़ॉलोअर हों और आपने पैसे कमाना शुरू कर दिया हो.
- लाइक की संख्या को खुद पर हावी न होने दें. हम सभी उस पड़ाव से गुज़र चुके हैं. आप एक अच्छी फ़ोटो खींचने पर मेहनत करते हैं और फिर उसे बहुत ही खुशी के साथ शेयर करते हैं. इसके बाद, आप अच्छी प्रतिक्रिया का इंतज़ार करते हैं, लेकिन कोई अच्छी प्रतिक्रिया न मिलने पर आप निराश हो जाते हैं. बनाने और शेयर करने की प्रोसेस पर ध्यान दें, कंटेंट पर मिलने वाली प्रतिक्रिया के बारे में ज़्यादा न सोचें! कितने लोग आपका कंटेंट देखेंगे और उसे लाइक करेंगे, यह कंट्रोल करना काफ़ी मुश्किल होता है, लेकिन यह कंट्रोल किया जा सकता है कि आप उसके बारे में क्या सोचते हैं!
- उचित उपयोग और कॉपीराइट के बारे में समझें. आप क्या शेयर कर सकते हैं, इसके कुछ नियम हैं. साथ ही, अन्य लोगों के कंटेंट का उपयोग कैसे किया जा सकता है, इसके भी कुछ नियम हैं. क्या आप जानते हैं कि अगर आप काॅपीराइट धारक की परमिशन के बिना उसके कंटेंट का उपयोग करते हैं, तो कुछ काॅपीराइट कंटेंट के लिए आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है? अगर आप एक्टिव कंटेंट क्रिएटर हैं, तो पक्का करें कि आपको कंटेंट के सही उपयोग और काॅपीराइट के नियमों के बारे में पता है.
संबंधित रिसोर्स
माता-पिता के लिए जेनरेटिव AI की गाइड
और पढ़ें