मेटा
निगरान
Facebook और Messenger
Instagram
रिसोर्स

मेटा
FacebookThreadsInstagramXYouTubeLinkedIn
अन्य साइट
ट्रांसपेरेंसी सेंटरMeta सेफ़्टी सेंटरMeta प्राइवेसी सेंटरMeta का परिचयMeta हेल्प सेंटर

Instagram
Instagram का निगरानी फ़ीचरमाता-पिता के लिए Instagram की गाइडInstagram हेल्प सेंटरInstagram के फ़ीचरInstagram पर धमकी की समस्या से निपटने के लिए रिसोर्स

Facebook और Messenger
Facebook का निगरानी फ़ीचरFacebook हेल्प सेंटरMessenger हेल्प सेंटरMessenger के फ़ीचरFacebook प्राइवेसी सेंटरजेनरेटिव AI

रिसोर्स
रिसोर्स हबMeta HC: सुरक्षा सलाहकार परिषदको-डिज़ाइन प्रोग्राम

साइट की शर्तें और पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्डप्राइवेसी पॉलिसीशर्तेंकुकी पॉलिसीसाइटमैप

अन्य साइट
ट्रांसपेरेंसी सेंटर
Meta सेफ़्टी सेंटर
Meta प्राइवेसी सेंटर
Meta का परिचय
Meta हेल्प सेंटर
Instagram
Instagram का निगरानी फ़ीचर
माता-पिता के लिए Instagram की गाइड
Instagram हेल्प सेंटर
Instagram के फ़ीचर
Instagram पर धमकी की समस्या से निपटने के लिए रिसोर्स
रिसोर्स
रिसोर्स हब
Meta HC: सुरक्षा सलाहकार परिषद
को-डिज़ाइन प्रोग्राम
Facebook और Messenger
Facebook का निगरानी फ़ीचर
Facebook हेल्प सेंटर
Messenger हेल्प सेंटर
Messenger के फ़ीचर
Facebook प्राइवेसी सेंटर
जेनरेटिव AI
साइट की शर्तें और पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्ड
प्राइवेसी पॉलिसी
शर्तें
कुकी पॉलिसी
साइटमैप
अन्य साइट
ट्रांसपेरेंसी सेंटर
Meta सेफ़्टी सेंटर
Meta प्राइवेसी सेंटर
Meta का परिचय
Meta हेल्प सेंटर
Instagram
Instagram का निगरानी फ़ीचर
माता-पिता के लिए Instagram की गाइड
Instagram हेल्प सेंटर
Instagram के फ़ीचर
Instagram पर धमकी की समस्या से निपटने के लिए रिसोर्स
रिसोर्स
रिसोर्स हब
Meta HC: सुरक्षा सलाहकार परिषद
को-डिज़ाइन प्रोग्राम
Facebook और Messenger
Facebook का निगरानी फ़ीचर
Facebook हेल्प सेंटर
Messenger हेल्प सेंटर
Messenger के फ़ीचर
Facebook प्राइवेसी सेंटर
जेनरेटिव AI
साइट की शर्तें और पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्ड
प्राइवेसी पॉलिसी
शर्तें
कुकी पॉलिसी
साइटमैप
अन्य साइट
ट्रांसपेरेंसी सेंटर
Meta सेफ़्टी सेंटर
Meta प्राइवेसी सेंटर
Meta का परिचय
Meta हेल्प सेंटर
Instagram
Instagram का निगरानी फ़ीचर
माता-पिता के लिए Instagram की गाइड
Instagram हेल्प सेंटर
Instagram के फ़ीचर
Instagram पर धमकी की समस्या से निपटने के लिए रिसोर्स
Facebook और Messenger
Facebook का निगरानी फ़ीचर
Facebook हेल्प सेंटर
Messenger हेल्प सेंटर
Messenger के फ़ीचर
Facebook प्राइवेसी सेंटर
जेनरेटिव AI
रिसोर्स
रिसोर्स हब
Meta HC: सुरक्षा सलाहकार परिषद
को-डिज़ाइन प्रोग्राम
साइट की शर्तें और पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्ड
प्राइवेसी पॉलिसी
शर्तें
कुकी पॉलिसी
साइटमैप
© 2026 Meta
भारत

वर्चुअल रिएलिटी के बारे में बताने वाली फ़ैमिली गाइड

लेखिका कैथरीन एलन, Limina Immersive

इलस्ट्रेशन सूसेन योंग का है

17 जुलाई, 2025

  • Facebook का आइकन
  • सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X आइकन
  • क्लिपबोर्ड आइकन
Meta Quest हेडसेट और कंट्रोलर्स का उपयोग करते हुए एक बच्चे की इमेज, जो खुश होकर VR में खेल रहा है और सोफ़े पर बैठे अन्य लोग उसका हौसला बढ़ा रहे हैं.

भूमिका



वर्चुअल रिएलिटी (VR) एक उभरती हुई टेक्नोलॉजी है, जो हमारे हिसाब से लोगों के एक दूसरे से जुड़ने के तरीके को पूरी तरह बदल सकती है और रिश्तों को कई तरह से मज़बूत बना सकती है. हम इस बारे में लगातार सुनते आए हैं कि खास तौर पर परिवारों को एक दूसरे के साथ समय बिताने और पारिवारिक जीवन को ज़्यादा बेहतर बनाने के टूल के तौर पर अपने घरों में अपने Quest हेडसेट का उपयोग करना कैसे अच्छा लगता है. साथ ही, हम माता-पिता के लिए निगरानी वाले टूल और उनके द्वारा मैनेज किए जाने वाले अकाउंट के ज़रिए परिवारों और 10 साल से ज़्यादा उम्र के बच्चों का पूरा ध्यान रखते हुए अपने प्रोडक्ट और सर्विस तैयार करते आए हैं.हमने सुना है कि माता-पिता और गार्जियन चाहते हैं कि उन्हें एक परिवार की तरह अपने हेडसेट का उपयोग करने के बारे में ज़्यादा गाइडेंस दिया जाए. साथ ही, उन्हें इस बारे में सुझाव भी दिए जाएँ कि वे अपने डिवाइस का पूरा फ़ायदा कैसे उठा सकते हैं. यह गाइडेंस और सुझाव उपलब्ध करवाने के लिए हमने कैथरीन एलन के साथ मिलकर काम किया, जो Limina Immersive में VR सुरक्षा एक्सपर्ट हैं. उन्होंने माता-पिता और परिवारों की राय लेकर इस गाइड को तैयार करने में हमारी मदद की. इसमें आपको VR में दिलचस्पी लेने वाले परिवारों के सुझाव मिलेंगे, जिनमें उन्होंने बताया है कि वे अपने घर में Quest का उपयोग कैसे करते हैं. इसमें एक्टिविटी और कंटेंट से जुड़ी गाइड के साथ-साथ इस बारे में सुझाव भी शामिल हैं कि आप इसे कैसे सेट कर सकते हैं और यह कैसे पक्का कर सकते हैं कि इससे आपके पूरे परिवार को एक मज़ेदार और सुरक्षित अनुभव मिले. हमें उम्मीद है कि इस गाइड की मदद से आपको अपने Quest का उपयोग करने के कुछ नए आइडिया मिलेंगे! Reality Labs Policy Manager, नेटली ची के द्वारा

We’ve heard that parents and guardians want more guidance on how they can use their headsets as a family, and suggestions to get the most out of their device. To help provide that, we collaborated with Catherine Allen, a VR safety expert at Limina Immersive, to create this guide in consultation with parents and families. In it, you’ll find tips from VR-enthusiast families on how they use their Quest at home, including activity and content guides, as well as suggestions for set up and how to ensure a fun and safe experience for the whole family. We hope this guide will spark some new ideas to use your Quest!

By Natalie Chyi, Reality Labs Policy Manager

वर्चुअल रिएलिटी के लिए फ़ैमिली गाइड

गाइड (PDF) डाउनलोड करें
बुनियादी बातों को समझना
साथ मिलकर VR एक्टिविटी करना
VR के लिए अपना स्पेस तैयार करना
VR में बच्चे की भलाई का पूरा ध्यान रखना
VR में लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाना

बुनियादी जानकारी



VR इससे पहले आई सभी अन्य टेक्नोलॉजी से अलग है. अगर आपके परिवार के लोग Meta Quest का उपयोग कर रहे हैं, तो यह मान लें कि आपके पास ऐसा डिवाइस है जो अभी तक बनाए गए सबसे ज़बर्दस्त इमर्सिव डिवाइसों में से एक है; एक छोटा, पहनने लायक कंप्यूटर जो आपको बिल्कुल ही नई दुनिया में ले जा सकता है और आपके घर को वर्चुअल अनुभवों से समृद्ध कर सकता है. इस टेक्नोलॉजी के ज़रिए आपको नए और असाधारण अनुभवों को आज़माने की सुविधा मिलती है और साथ ही यह ऐसे टूल के तौर पर काम करती है, जिससे आपको अपनी रोज़ाना की पारिवारिक ज़िंदगी में मदद मिलती है.

VR अब भी एक नई टेक्नोलॉजी ही है, लेकिन फिर भी Meta Quest जैसे डिवाइस अभी तक लोगों की आम ज़िंदगियों का हिस्सा नहीं बन पाए हैं जैसे स्मार्टफ़ोन, कंप्यूटर या टेलीविज़न हैं. बहुत-से माता-पिता को वह समय याद है जब स्मार्टफ़ोन का उपयोग करना आम बात नहीं थी और इमर्सिव टेक्नोलॉजी अभी उसी दौर में है, जो मज़ेदार और क्षमताओं से भरपूर है, लेकिन लोग इससे अनजान हैं. यह गाइड नए तरह के इस दमदार मीडिया का पूरा फ़ायदा उठाने में आपकी और आपके परिवार की मदद करने के लिए ही बनाई गई है. इस गाइड में इस बारे में कई सुझाव दिए गए हैं कि सही ऐप्स के साथ अपने Meta Quest का उपयोग करने से यह आपके पारिवारिक जीवन का एक अहम हिस्सा कैसे बन सकता है. साथ ही, इसमें सुरक्षा और भलाई के बारे में भी ज़रूरी सुझाव शामिल हैं.

इस गाइड को तैयार करने के लिए हमने ऐसे कुछ परिवारों से बात की जो Meta Quest के बहुत अनुभवी यूज़र्स हैं. ये ऐसे परिवार हैं जो पहले से ही Meta Quest का लगातार उपयोग कर रहे हैं और जिनका मानना है कि इससे उनकी ज़िंदगियाँ हर तरह से बेहतर हुई हैं. आपको इस पूरी गाइड में इन 'सुपर यूज़र' परिवारों के अनुभव हर जगह देखने को मिलेंगे. अपने अनुभव के हिसाब से इनके पास शेयर करने के लिए कई दिलचस्प और ज़रूरी बातें हैं!
काउच पर साथ में बैठे हुए दो वयस्कों और एक बच्चे की इमेज. एक वयस्क ने Meta Quest हेडसेट पकड़ा हुआ है वहीं दूसरे लोग उत्साह से उसे देख रहे हैं.

VR क्या है? MR क्या है?



एक सवाल जो लोग अक्सर सबसे पहले पूछते हैं कि VR और MR क्या हैं?

Meta Quest के ज़रिए आप दोनों का अनुभव कर सकते हैं. आप इस तरह इसे आसानी से समझ सकते हैं:

  • VR (वर्चुअल रिएलिटी) से आप एक पूरी तरह से वर्चुअल स्पेस में होते हैं.
  • MR (मिक्स्ड रिएलिटी) से आपकी असली दुनिया में डिजिटल चीज़ें जुड़ जाती हैं लेकिन इसमें आपको आसानी से VR में वापस जाने की सुविधा भी मिल सकती है. डिजिटल ऑब्जेक्ट और कैरेक्टर आपके असली स्पेस के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं.

अगर आप Meta Quest का उपयोग कर रहे हैं, तो आप पहले से VR और शायद MR का भी अनुभव ले रहे हैं. इमर्सिव टेक्नोलॉजी एक ऐसा शब्द है, जिसमें VR और MR दोनों के साथ-साथ ऐसी दूसरी टेक्नोलॉजी भी शामिल हैं, जो यूज़र के आस-पास मौजूद होती हैं और जिससे मौजूदगी का बेहतर अनुभव मिलता है.

VR के उदाहरण

Beat Saber VR ऐप का सीन, जिसमें डायमेंशनल स्पेस में लाल और नीले रंग के ब्लॉक और वॉन्ड दिखाए गए हैं.
Beat Saber ऐप के VR अनुभव का एक उदाहरण
Population: One VR ऐप का सीन, जिसमें दो खिलाड़ी अपनी जीत की खुशियाँ मनाते हुए फ़िस्ट बंप कर रहे हैं.
Population: One ऐप के VR अनुभव का एक उदाहरण

MR के उदाहरण

First Encounters ऐप में मिक्स्ड रिएलिटी का सीन, जिसमें एक रूम के अंदर वर्चुअल क्रीचर्स और ऑब्जेक्ट साथ में दिखाए गए हैं, जैसा Meta Quest हेडसेट के ज़रिए दिखाई देता है.
First Encounters ऐप में MR अनुभव का एक उदाहरण
गेम रूम के डिजिटल रीक्रिएशन में मिक्स्ड रिएलिटी बिलियर्ड्स गेम का सीन, जो Meta Quest हेडसेट के ज़रिए दिखाई देता है.
Miracle Pool ऐप में MR अनुभव का एक उदाहरण

ऐसा क्या है जिसकी वजह से इमर्सिव टेक्नोलॉजी इतनी खास है?



शरीर और दिमाग दोनों को पूरी तरह से एंगेज करने वाला इसका तरीका ही इसकी क्षमता है, जिससे यूज़र इसे सिर्फ़ देखने के बजाय इसमें एक्टिव हो जाता है.

एक्टिव प्ले


अपने Quest 'सुपर यूज़र्स' से बात करने पर हमें एक दिलचस्प बात पता चली कि उन्होंने यह कैसे महसूस किया कि VR एक अलग तरह का 'स्क्रीन टाइम' है. फ़्लैट स्क्रीन टाइम के मुकाबले VR पर बिताया जाने वाला समय शारीरिक और मानसिक दोनों ही मामलों में आम तौर पर ज़्यादा एक्टिव है. VR में भी स्क्रीन का ही उपयोग होता है, लेकिन जब आप अपने शरीर को इस अनुभव में लेकर जाते हैं, तो यह बहुत अलग लगता है, यहाँ तक कि यह बाहरी खेलों जैसा ही लगता है. हमने कई माता-पिता से बात की, जिन्होंने बताया कि सर्दियों के महीनों में, चाहे मौसम कैसा भी हो, Quest परिवार को व्यस्त रख सकता है.

माता-पिता के इस ऑब्ज़र्वेशन से यह बात सही साबित होती है कि VR दूसरी तरह के स्क्रीन मीडिया से बुनियादी तौर पर अलग है. यह ऐसी चीज़ नहीं है जिसे आप बस देखते हैं बल्कि ऐसा अनुभव है जिसे आप खुद करते हुए महसूस करते हैं. वर्चुअल रिएलिटी में आप किसी फ़्लैट रेक्टेंगुलर स्क्रीन को देखने के बजाय किसी अनुभव के अंदर मौजूद होते हैं. आप वेबसाइट पर जाते हैं, टीवी शो देखते हैं और पॉडकास्ट सुनते हैं लेकिन Quest पर मिलने वाला अनुभव ऐसा होता है जिसका आप हिस्सा होते हैं.

VR में सभी चीज़ें आपके आस-पास होती हैं इसलिए आप इन्हें तुरंत महसूस करते हैं. इसमें किसी जगह को तस्वीरों या चिह्नों के ज़रिए दिखाया नहीं जाता बल्कि उसी जगह पर मौजूद होने का एहसास होता है. तुरंत होने वाले इस एहसास से सभी तरह की असली शारीरिक स्थितियाँ पैदा हो सकती हैं, जैसे कोई एक्शन गेम खेलते हुए हार्ट रेट बढ़ जाना या बिल्कुल जंगल में होने वाली सुबह जैसे ही एहसास से मिलने वाली शांति में ब्लड प्रेशर कम होना.

दिमाग के साथ-साथ पूरे शरीर को भी इस काम में लगाना


VR में आपका पूरा शरीर काम करता है. भले आप स्थिर बैठे हों, तो भी आपका दिमाग यह समझ लेता है कि आप उस माहौल में हैं. हमारे एक 'सुपर यूज़र' रिसर्च पार्टिसिपेंट ने हमें ऐसा बताया कि "अगर मेरी बेटी कोई 3D पियानो ऐप चला रही है, तो उसे हवा में ही सभी बटन दिखाई देते हैं. उसके मन और हाथों को सभी बटन ऐसे याद रहते हैं जो कोई किताब पढ़कर भी नहीं किया जा सकता." एक और पार्टिसिपेंट ने अपने बेटे के पसंदीदा Quest ऐप के बारे में बात करते हुए हमें बताया कि "यह सिर्फ़ बटन दबाने की बात नहीं है, आप इसमें किसी चीज़ को चकमा देकर बचने के लिए अपने शरीर को झुकाते हैं या किसी चीज़ को देखने के लिए आगे कदम बढ़ाते हैं."

इस शारीरिक सहभागिता से अक्सर इमर्सिव अनुभव ज़्यादा यादगार भी बन जाता है. जैसा कि हम में से कई लोगों ने यह खुद अनुभव किया है कि हम किसी काम को सीखने के लिए उसे करके देखना चाहते हैं, इसलिए शिक्षा से जुड़े कंटेंट के लिए VR सबसे बढ़िया है.

तो रोज़ाना के पारिवारिक जीवन में Meta Quest हेडसेट के लिए, ऊपर बताई गई इन सुपर पावर का क्या मतलब है? खास तौर पर, VR हेडसेट एक बहुत ही कारगर मल्टीटूल है, जिसका उपयोग कई तरह के अनुभव लेने के लिए किया जा सकता है. आपका डिवाइस बहुत-से काम कर सकता है, जैसे आपको किसी फ़ील्ड ट्रिप पर या किसी वर्चुअल थिएटर शो में ले जाना या फिर सुबह वर्कआउट करने के लिए आपको प्रेरित करना.

असल में, VR जिस तरह शरीर और दिमाग दोनों को पूरी तरह से एंगेज कर लेता है, वही इसकी असली क्षमता है. इसे सिर्फ़ देखने से लेकर एक्टिव होकर इसमें शामिल होने का बदलाव ही इसे असाधारण बनाता है.
एक इमेज जिसमें एक वयस्क लिविंग रूम में Meta Quest हेडसेट का उपयोग कर रहा है, वहीं एक दूसरा वयस्क और दो बच्चे उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं.

VR का पूरा फ़ायदा उठाने का सबसे बढ़िया तरीका



परिवार के सभी लोगों को शामिल करें


हमारे इन इंटरव्यू में जो बात बार-बार पता चली वह यह थी कि VR का उपयोग तब सबसे बढ़िया होता है जब सिर्फ़ बच्चे ही नहीं बल्कि पूरा परिवार इसमें शामिल हो. अपने बच्चों के साथ-साथ सक्रिय तौर पर Quest का उपयोग करने वाले या बच्चों के द्वारा VR का उपयोग किए जाने पर ध्यान देने वाले माता-पिता को इसका मज़ेदार अनुभव तो मिलता ही है, साथ ही वे पूरे परिवार के लिए इस अनुभव को सुरक्षित और ज़्यादा अच्छा बना पाते हैं.

जब इसमें माता-पिता भी साथ होते हैं, तो वे ऐसे ऐप और अनुभव ढूँढने में मदद कर सकते हैं जो उनके हिसाब से उनके बच्चों को अच्छे लगेंगे, यहाँ तक कि वे VR में परिवार वाली एक्टिविटी के आइडिया भी दे सकते हैं. माता-पिता आगे होने वाली समस्याओं को भी पहले से समझ सकते हैं, जैसे यह पता होना कि कोई गेम उनके बच्चे की उम्र और उसके कंफ़र्ट लेवल के हिसाब से सही है या नहीं.

जब आपका बच्चा इमर्सिव टेक्नोलॉजी को समझ रहा हो तब उसे गाइड कैसे करें, इस बारे में और जानकारी पाने के लिए 'VR में बच्चे की भलाई का पूरा ध्यान रखना' आर्टिकल पढ़ें.

VR में माता-पिता के शामिल होने का एक और फ़ायदा यह है कि वे यह तय कर सकते हैं कि टेक्नोलॉजी का उपयोग करते समय कौन-सी आदतें अपनाना अच्छा होता है. किसी भी दूसरे डिवाइस के स्क्रीन टाइम की तरह ही यहाँ भी उसका बैलेंस बनाना ज़रूरी है. VR इतनी नई टेक्नोलॉजी है कि यह तय कर पाना मुश्किल हो सकता है कि इसका उपयोग कब और कितने समय तक करना सही रहता है. मोबाइल फ़ोन का उपयोग करने और कंसोल गेम खेलने के तौर-तरीके अपनाने की तरह ही, माता-पिता यह सिखा सकते हैं कि VR का उपयोग कैसे और किस उद्देश्य के लिए करना है. डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के लिए अच्छे तौर-तरीके अपनाने के बारे में ज़्यादा जानकारी यहाँ देखी जा सकती है.

Meta Quest एक फ़्लेक्सिबल टूल है


इमर्सिव टेक्नोलॉजी के बारे में एक सबसे बड़ी गलतफ़हमी यह भी है कि यह गेमिंग में काम आती है और कहीं भी नहीं. कुछ परिवारों को प्रतिस्पर्धा वाले मल्टीप्लेयर गेम खेलना बहुत अच्छा लगता है, जबकि अन्य परिवारों को पूरे मन से VR स्टोरीज़ देखना, लाइव कॉन्सर्ट में शामिल होना या साथ मिलकर वर्कआउट करना पसंद है. VR एक ऐसा फ़्लेक्सिबल टूल है जिसे आपके परिवार की दिलचस्पियों के हिसाब से ढाला जा सकता है.

आत्मविश्वास रखें, शांत रहें और खुले मन से अपनाएँ


अगर पहली बार पहनने पर VR हेडसेट आपको थोड़ा अजीब लगे, तो चिंता न करें, थोड़ी देर बाद आपको वह सामान्य लगने लगेगा! असल में, हमने बहुत-से परिवारों से बात की और उन्होंने बताया कि वे शुरुआत में हिचकिचा रहे थे लेकिन धीरे-धीरे इसे अपनाने के बाद यह डिवाइस उनके घरेलू जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया.

असल में, शांति और खुलापन दोनों ही VR को अपनाने का सबसे बढ़िया तरीका हैं. VR किसी जादू की तरह काम करता है, जो मौजूदगी का एहसास कराता है और जिसमें वर्चुअल स्पेस असली जैसे लगते हैं. आप उस जादू को जितना ज़्यादा अपनाएँगे, आपका अनुभव उतना ही ज़्यादा आकर्षक और उपयोगी होगा.

निष्कर्ष


VR एक ऐसा नया और ज़बर्दस्त माध्यम है, जो स्क्रीन टाइम को एक्टिव और इमर्सिव बना देता है. कई दूसरे डिजिटल अनुभवों के विपरीत, VR ऐसी चीज़ नहीं है जिसे आप बस देखते हैं बल्कि ऐसा अनुभव है जिसे आप खुद करते हुए महसूस करते हैं.

इमर्सिव टेक्नोलॉजी समय के साथ बेहतर हो रही है और इसे पारिवारिक जीवन में शामिल करने का कोई भी एक सही तरीका नहीं है. इसे आज़माएँ, अपने हिसाब से उपयोग करें और समझें कि आपके परिवार के लोगों के लिए क्या सही है. इसके बारे में जानने की उत्सुकता और अपनाने की इच्छा के साथ, आपका Meta Quest आपके लिए बस एक गैजेट से कहीं ज़्यादा बन सकता है. यह सभी तरह के नए अनुभवों का रास्ता और तरीका दोनों बन सकता है.

इस बारे में और जानकारी पाने के लिए, स्क्रॉल करके पेज पर सबसे ऊपर जाएँ और “VR एक्टिविटी शेयर करना” टैब पर क्लिक करें.

ज़रूरी न्यूज़ और रिसोर्स

दो वयस्कों के साथ खड़े हुए एक टीनएजर बच्चे की स्टाइलाइज़ की गई 3D इमेज, जिसने Meta Quest हेडसेट पकड़ा है और एक वयस्क का हाथ उसके कंधे पर है वहीं दूसरे के हाथ में स्मार्टफ़ोन है, तीनों हस्ते-मुस्कुराते हुए इंटरैक्शन कर रहे हैं.
Meta Horizon और Meta Quest का उपयोग करने वाले माता-पिता के लिए यूज़र गाइड
और पढ़ें
बेडरूम में खेलने के दौरान टीनएजर बच्चे ने Meta Quest हेडसेट पहना है और उसके हाथ में कंट्रोलर्स हैं, जो अपनी एक्टिवटी में कोई एक्शन करते हुए दिख रहा है.
इस बात का पूरा ध्यान रखना कि Meta Quest पर उम्र के हिसाब से सही अनुभव मिलें
और पढ़ें
साथ में खड़े छह टीनएजर बच्चों के 3D Meta अवतार, जो एक दूसरे का हाथ थामे मुस्कुरा रहे हैं.
गाइड: अपने Meta अवतार को स्टार (STAR) बनाना
और पढ़ें