Meta
निगरान
Facebook और Messenger
Instagram
रिसोर्स

ऑनलाइन सामाजिक तुलना और अपने बारे में अच्छी सोच

JED Foundation का लेख

25 अक्टूबर, 2022

  • Facebook का आइकन
  • सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X आइकन
  • क्लिपबोर्ड आइकन
धूप में मुस्कुराती हुई और सेल्फ़ी लेती हुई एक टीनएजर लड़की.
यह इंसान का स्वभाव है कि वह अपनी तुलना दूसरों से करता है. लेकिन युवाओं के लिए, जो यह जानने की कोशिश कर रहे होते हैं कि वे कौन हैं और इस दुनिया में उनकी जगह कहाँ है, यह तुलना तनाव पैदा करने वाली हो सकती है. चाहे वे क्लासरूम में हों, किसी स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हों या सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हों, टीनएजर बच्चे जान-बूझकर या अनजाने में, अपने अपीयरेंस, संबंधों, भावनाओं, लाइफ़ स्टाइल और स्किल या क्षमताओं की तुलना दूसरों से कर सकते हैं. अगर उन्हें लगता है कि वे दूसरों के बराबर नहीं हैं, तो इसका उनकी भावनात्मक सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. The Jed Foundation के विशेषज्ञ एक रिसर्च के बारे में बताते हैं, जिससे यह पता चला है कि दूसरों के साथ अनियंत्रित और लगातार की जाने वाली नकारात्मक तुलना से आत्मसम्मान में कमी, अकेलापन, खुद के बारे में खराब सोच और जीवन में असंतोष की भावनाएँ पैदा हो सकती हैं.

The Jed Foundation ने ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, दोनों जगहों पर दूसरों के साथ तुलना की समस्या से निपटने का गाइडेंस तैयार किया है. हम आपको प्रोत्साहित करते हैं कि आप ये सुझाव अपने टीनएजर बच्चे के साथ शेयर करें और इनके बारे में उनके साथ चर्चा करें, ताकि वे सोशल मीडिया से जुड़ी अपनी भावनाओं को समझ सकें और आप उनके साथ मिलकर ऐसी आदतें विकसित कर पाएँ, जिससे खुद के बारे में अच्छी सोच और नज़रिया पैदा हो.
दो टीनएजर बच्चे बाहर एक साथ खड़े मुस्कुरा रहे हैं, जिनमें से एक के गले में हेडफ़ोन है.

सोशल मीडिया पर सामाजिक तुलना की समस्या से निपटना



  1. नज़रिया समझें. किसी व्यक्ति के जीवन में क्या चल रहा है, इस बारे में एक पोस्ट आपको सब कुछ नहीं बता सकती. लोग खुद को खुश दिखाने के लिए अपनी पोस्ट फ़िल्टर या एडिट कर सकते हैं और कुछ अकाउंट को कभी-कभी सावधानी के साथ क्यूरेट किया जाता है, ताकि वे आपको वही दिखा सकें जो वे आपको दिखाना चाहते हैं. फ़ोटो और मैसेज देखते समय गहराई से सोचें और याद रखें कि जो आप दूसरों की पोस्ट में देखते हैं वह उनकी स्टोरी का एक छोटा-सा हिस्सा है.
  2. अपने अंदर की आवाज सुनें. ध्यान दें कि अलग-अलग कंटेंट से आप कैसा महसूस करते हैं. कौन-सा कंटेंट आपको प्रेरित करता है और आपको अच्छा महसूस कराता है व किस कंटेंट का उल्टा असर पड़ता है? कंटेंट आपको कैसा महसूस कराता है, इस पर ध्यान देकर आप अपना सोशल मीडिया अनुभव इस तरह से बना सकते हैं जिससे आपको अंदर से खुशी मिले और वह आपके लिए फ़ायदेमंद साबित हो.
  3. अकाउंट की नियमित रूप से देख-रेख करें. उन अकाउंट की लिस्ट देखें, जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं और आप किसी ऐसे अकाउंट को अनफ़ॉलो कर सकते हैं, जिससे आप असहज महसूस करते हैं. समय-समय पर ऐसा करने से, आपको नए अकाउंट के लिए जगह मिल सकती है, जिससे आपका मनोबल बढ़ सकता है. अगर आपको किसी अकाउंट को अनफ़ॉलो करने में सहजता महसूस नहीं हो रही है, तो आप उन्हें म्यूट कर सकते हैं, जिससे आपको उनका कंटेंट नहीं दिखेगा.
  4. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें. रिसर्च से पता चला है कि सोशल मीडिया का एक्टिव तरीके से उपयोग करने और कंटेंट व लोगों के साथ इंटरैक्ट करने से जुड़ाव और अपनेपन की भावना पैदा हो सकती है और आपका मूड बेहतर हो सकता है. तुलना करने, सोशल मीडिया पर बातचीत में शामिल न होने, सिर्फ़ स्क्रॉल करते रहने और दोस्तों व परिवार के लोगों के साथ कोई इंटरैक्शन न करने से आपका मनोबल टूट सकता है, आप अकेला महसूस कर सकते हैं या खुद को लोगों से दूर महसूस कर सकते हैं. सोशल मीडिया का उपयोग करते समय लोगों से कनेक्शन बनाए रखें. दोस्तों से संपर्क करें, खुशियाँ फैलाने वाले कंटेंट के साथ एंगेज हों और उन लोगों के साथ कनेक्शन बनाएँ जो आपके लिए मायने रखते हैं.
  5. ज़रूरत पड़ने पर ब्रेक लें. कभी-कभी, सबसे अच्छी सलाह यह होती है कि मोबाइल को बंद कर दें और स्क्रीन से दूर चले जाएँ. हर व्यक्ति अलग होता है, इसलिए सोशल मीडिया पर कितना समय बिताना चाहिए, यह भी हर व्यक्ति के लिए अलग होता है, लेकिन यहाँ ऐसे टूल हैं, जिनकी मदद से आप सही संतुलन बना सकते हैं. अगर आप अपनी भावनाओं में डूबे हुए हैं और यह महसूस कर रहे हैं कि सोशल मीडिया पर मौजूदगी से आप अपने बारे में बुरा महसूस कर रहे हैं, तो आपके लिए उससे दूर होना ही ठीक रहेगा.

सोशल मीडिया पर अपने बारे में अच्छी सोच को बढ़ावा देना



  1. फ़ीड को बेहतर बनाएँ. रिसर्च से पता चला है कि जब आपकी फ़ीड में अलग-अलग संस्कृतियों, बैकग्राउंड और रूप-रंग के लोग दिखाई देते हैं, तब सोशल मीडिया दिलचस्प और उपयोगी बना रहता है. उन अकाउंट और लोगों को ढूँढें व फ़ॉलो करें, जिनके कंटेंट से आपको प्रेरणा मिलती है, सपोर्ट मिलता है और आपकी उत्सुकता बढ़ती है.
  2. आप असल ज़िंदगी में कैसे हैं, यह दिखाने वाला कंटेंट शेयर करें. आप जो भी शेयर करते हैं, उसका प्रभाव आप और आपकी पोस्ट देखने वाले लोगों, दोनों पर पड़ सकता है. पोस्ट करने से पहले: शेयर करने की वजह तलाशें? क्या मैं खुद के प्रति सच्चा हूँ? ऐसा कंटेंट बनाना और पोस्ट करना जो आपकी पूरी जानकारी देता है—आपका जुनून, शौक, सांस्कृतिक विरासत और क्वालिटी—आपके और आपके फ़ॉलोअर के लिए ज़्यादा सकारात्मक सोशल मीडिया अनुभव का परिणाम देगा.
  3. खुद को सकारात्मक और संवेदनशील विचारों से जोड़ें. सोशल मीडिया पर किसी और की क्यूरेट की गई फ़ोटो से अपनी तुलना करना, आपके लिए ठीक नहीं है. जब आप ऐसा कर रहे हों और खुद के बारे में अच्छे विचारों पर उस सोच को हावी होने देते हों, तो खुद को रोकें. उदाहरण के लिए, अगर सोशल मीडिया में तुलना से आपको अपने बारे में असहज महसूस हो रहा है, तो उन तीन चीज़ों को आज़माएँ और दोहराएँ जो आपको अपने बारे में पसंद हैं या ऐसी तारीफ़ों के बारे में सोचें, जो अन्य लोग आपके बारे में करते हैं.
  4. आभार व्यक्त करें. अपना ध्यान उन चीज़ों पर केंद्रित करने की कोशिश करें, जो आपके पास मौजूद हैं, बजाय इसके कि आपके पास जिस चीज़ की कमी है उसके बारे में आप कैसा महसूस करते हैं. इस तरह का आभार सभी के लिए स्वाभाविक रूप से नहीं आता है. यह बहुत अच्छी कोशिश हो सकती है, लेकिन यह रिवॉर्ड मिलने वाला काम है. इससे आपको नकारात्मक सामाजिक तुलना के असर को कम करने में मदद मिल सकती है और आपको इस बारे में अच्छा महसूस हो सकता है कि आप कहाँ हैं और कौन हैं.
बड़ा चश्मा लगाए हुए, घुंघराले बालों वाली एक टीनएजर बच्ची की पास से क्लिक की गई फ़ोटो, जिसमें वह मोबाइल स्क्रीन को देखते हुए मुस्कुरा रही है.
अगर आपका टीनएजर बच्चा अपने बारे में कुछ अच्छा कहने में मुश्किल महसूस कर रहा है, तो खुद आगे बढ़ें और उसे बताएँ कि आपको उसकी क्या खासियत अच्छी लगती हैं! अपने टीनएजर बच्चे को प्रोत्साहित करें कि वे अपने किसी दोस्त से अपने बारे में सकारात्मक या अच्छी राय माँगें या दूसरे शब्दों में, उनसे पूछें: अगर कोई और अपने बारे में बुरा महसूस कर रहा हो, तो वे उस व्यक्ति को कौन-सी सकारात्मक बातें कहेंगे?
दो टीनएजर बच्चे एक-दूसरे के बगल में बैठे हैं और हाथ में स्मार्टफ़ोन लिए हुए एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं.

माता-पिता और गार्जियन के लिए कुछ और बातें



कोई व्यक्ति दूसरों से अपनी तुलना क्यों करता है, इसके कारण निजी और बहुत अस्पष्ट होते हैं. रिसर्च से पता चला है कि हम ऑनलाइन कहाँ जाते हैं और हम हर प्लेटफ़ॉर्म पर क्या लेकर आते हैं, (जैसे वहाँ रहने की प्रेरणा, आत्मविश्वास का स्तर और किसी दिन आप कैसा महसूस कर रहे हैं), का असर इस पर पड़ता है कि हम कंटेंट पर किस तरह की प्रतिक्रिया देंगे. यहाँ तक ​​कि एक ही कंटेंट हमारे मूड, हालिया अनुभवों और खास साइटों पर जाने के कारण हमें अलग-अलग तरह का लग सकता है. इसका मतलब यह है कि यह ज़रूरी नहीं है कि ये सुझाव सभी के लिए हर समय उपयोगी हों, बल्कि ये सुझाव आपके टीनएजर बच्चे के साथ आगे की चर्चा के लिए गाइड के तौर पर दिए गए हैं.

किसी टीनएजर बच्चे के माता-पिता या गार्जियन के रूप में आप सबसे महत्वपूर्ण काम यह कर सकते हैं कि आप उनके साथ बातचीत शुरू करें और उनकी बातों को उत्सुकता और समझदारी के साथ सुनें. यह समझने में उनकी मदद करें कि सोशल मीडिया पर होने से उन्हें कैसा महसूस होता है, इस पर ध्यान देना कितना ज़रूरी है. परेशान होना, यहाँ तक कि जब इस बात का एहसास भी न हो, इशारा करता है कि यह समय सोशल मीडिया से बाहर निकलने और कुछ मज़ेदार करने का है. अपने टीनएजर बच्चे को बताएँ कि आप उसके लिए हर समय और हमेशा खुलकर इस विषय पर बातचीत करने के लिए मौजूद हैं कि वे सोशल मीडिया (अच्छे-बुरे, सब चीज़ के लिए!) के साथ कैसे एंगेज हो रहे हैं.

उन्हें याद दिलाएँ कि वे उससे कहीं बढ़कर हैं, जितना सोशल मीडिया पर दिखता है. उन्हें बताएँ कि आप उनके बारे में क्या सोचते हैं और उनके व्यक्तित्व से कितने प्रभावित हैं, चाहे वे जैसे भी हैं. अगर आप अपने टीनएजर बच्चों में खुद के प्रति धैर्य की भावना विकसित कर पाते हैं, तो यह उनके जीवन भर काम आएगा.

आखिर में, अगर आप अपने टीनएजर बच्चे के बारे में लगातार चिंतित रहते हैं, तो जानें कि इस सफ़र में आपकी मदद करने के लिए और भी रिसोर्स हैं. मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े भरोसेमंद रिसोर्स और प्रोवाइडर के बारे में यहाँ जानें.

अन्य रिसोर्स



  • परफ़ेक्ट बनने का दबाव: यह टूलकिट, जो Instagram और The Jed Foundation के बीच का कोलेबरेशन है, माता-पिता, देखभाल करने वालों, शिक्षकों और अन्य वयस्कों को अपने जीवन में युवाओं को सपोर्ट करने के लिए Instagram का उपयोग सकारात्मक, प्रेरक और अच्छी तरह से करने में मदद करता है.
  • सोशल मीडिया से जुड़ा तनाव 101
  • अलोंझो से जानें, सोशल मीडिया का उपयोग करने के सुरक्षित तरीके, रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट अलोंझो, JED को सोशल मीडिया के दबाव और इसका उपयोग अच्छे काम के लिए करने के बारे में बता रहे हैं.
  • सोशल मीडिया पर खुद को सही तरीके से सबके सामने रखना कवि, कार्यकर्ता और शिक्षण कलाकार गेब्रियल मार्टिनेज़, JED के साथ उन तरीकों के बारे में बात कर रहे हैं, जिनसे वे सोशल मीडिया पर पूरी तरह से खुद को दिखाते हैं.
  • जेम्स क्विक से सोशल मीडिया का बेहतर तरीके से उपयोग करने के तरीके जानें गायक-गीतकार जेम्स क्विक, JED के साथ इस बारे में बात कर रहे हैं कि वे खुद के प्रति ईमानदार होने के लिए किस तरह काम करते हैं.
  • सोशल मीडिया पर होने वाली सामाजिक तुलना को समझना - The Jed Foundation

फ़ीचर और टूल

Instagram का लोगो
Instagram पर मिलने वाले निगरानी रखने से जुड़े टूल
Instagram का लोगो
किसी को अनफ़ॉलो करना
Instagram का लोगो
किसी व्यक्ति को म्यूट करना
Instagram का लोगो
जिस कंटेंट को आप नहीं देखना चाहते, उसे छिपा दें

संबंधित रिसोर्स

माता/पिता और टीनएजर बच्चा बात कर रहे हैं.
निगरानी जैसे टूल्स का उपयोग करके डिजिटल दुनिया में पेरेंटिंग को कैसे आसान बनाया जा सकता है
और पढ़ें
Meta Quest हेडसेट और कंट्रोलर्स का उपयोग करते हुए एक बच्चे की इमेज, जो खुश होकर VR में खेल रहा है और सोफ़े पर बैठे अन्य लोग उसका हौसला बढ़ा रहे हैं.
वर्चुअल रिएलिटी के बारे में बताने वाली फ़ैमिली गाइड
और पढ़ें
एक व्यक्ति पीठ के बल लेटकर मोबाइल उपयोग कर रहा है, अन्य लोग पास में ही बैठकर बातें कर रहे हैं.
Facebook और Messenger पर टीनएजर अकाउंट: पहले से मौजूद सुरक्षा उपाय आपके टीनएजर बच्चे को सुरक्षित रखने में कैसे मदद करते हैं
और पढ़ें

Meta
FacebookThreadsInstagramXYouTubeLinkedIn
अन्य साइट
ट्रांसपेरेंसी सेंटरMeta सेफ़्टी सेंटरMeta प्राइवेसी सेंटरMeta का परिचयMeta हेल्प सेंटर

Instagram
Instagram का निगरानी फ़ीचरमाता-पिता के लिए Instagram की गाइडInstagram हेल्प सेंटरInstagram के फ़ीचरInstagram पर धमकी की समस्या से निपटने के लिए रिसोर्स

Facebook और Messenger
Facebook का निगरानी फ़ीचरFacebook हेल्प सेंटरMessenger हेल्प सेंटरMessenger के फ़ीचरFacebook प्राइवेसी सेंटरजेनरेटिव AI

रिसोर्स
रिसोर्स हबMeta HC: सुरक्षा सलाहकार परिषदको-डिज़ाइन प्रोग्राम

साइट की शर्तें और पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्डप्राइवेसी पॉलिसीशर्तेंकुकी पॉलिसीसाइटमैप

अन्य साइट
ट्रांसपेरेंसी सेंटर
Meta सेफ़्टी सेंटर
Meta प्राइवेसी सेंटर
Meta का परिचय
Meta हेल्प सेंटर
Instagram
Instagram का निगरानी फ़ीचर
माता-पिता के लिए Instagram की गाइड
Instagram हेल्प सेंटर
Instagram के फ़ीचर
Instagram पर धमकी की समस्या से निपटने के लिए रिसोर्स
रिसोर्स
रिसोर्स हब
Meta HC: सुरक्षा सलाहकार परिषद
को-डिज़ाइन प्रोग्राम
Facebook और Messenger
Facebook का निगरानी फ़ीचर
Facebook हेल्प सेंटर
Messenger हेल्प सेंटर
Messenger के फ़ीचर
Facebook प्राइवेसी सेंटर
जेनरेटिव AI
साइट की शर्तें और पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्ड
प्राइवेसी पॉलिसी
शर्तें
कुकी पॉलिसी
साइटमैप
अन्य साइट
ट्रांसपेरेंसी सेंटर
Meta सेफ़्टी सेंटर
Meta प्राइवेसी सेंटर
Meta का परिचय
Meta हेल्प सेंटर
Instagram
Instagram का निगरानी फ़ीचर
माता-पिता के लिए Instagram की गाइड
Instagram हेल्प सेंटर
Instagram के फ़ीचर
Instagram पर धमकी की समस्या से निपटने के लिए रिसोर्स
रिसोर्स
रिसोर्स हब
Meta HC: सुरक्षा सलाहकार परिषद
को-डिज़ाइन प्रोग्राम
Facebook और Messenger
Facebook का निगरानी फ़ीचर
Facebook हेल्प सेंटर
Messenger हेल्प सेंटर
Messenger के फ़ीचर
Facebook प्राइवेसी सेंटर
जेनरेटिव AI
साइट की शर्तें और पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्ड
प्राइवेसी पॉलिसी
शर्तें
कुकी पॉलिसी
साइटमैप
अन्य साइट
ट्रांसपेरेंसी सेंटर
Meta सेफ़्टी सेंटर
Meta प्राइवेसी सेंटर
Meta का परिचय
Meta हेल्प सेंटर
Instagram
Instagram का निगरानी फ़ीचर
माता-पिता के लिए Instagram की गाइड
Instagram हेल्प सेंटर
Instagram के फ़ीचर
Instagram पर धमकी की समस्या से निपटने के लिए रिसोर्स
Facebook और Messenger
Facebook का निगरानी फ़ीचर
Facebook हेल्प सेंटर
Messenger हेल्प सेंटर
Messenger के फ़ीचर
Facebook प्राइवेसी सेंटर
जेनरेटिव AI
रिसोर्स
रिसोर्स हब
Meta HC: सुरक्षा सलाहकार परिषद
को-डिज़ाइन प्रोग्राम
साइट की शर्तें और पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्ड
प्राइवेसी पॉलिसी
शर्तें
कुकी पॉलिसी
साइटमैप
© 2026 Meta
भारत