Meta नई दिलचस्पियाँ और कनेक्शन ढूँढने में लोगों की मदद करने और अपने ऐप और प्लेटफ़ॉर्म को उनके लिए सुरक्षित बनाए रखने के लिए लंबे समय से AI का उपयोग करता आ रहा है. इसी क्रम में अब Meta अपने प्रोडक्ट में जेनरेटिव AI के फ़ीचर और सुविधाएँ लेकर आ रहा है, ताकि सभी को और भी अच्छा अनुभव मिल सके. आइए, जेनरेटिव AI के बारे में सामान्य जानकारी से शुरुआत करते हैं.
जेनरेटिव AI, कंटेंट बनाने या उसमें बदलाव करने के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करता है. इस कंटेंट में टेक्स्ट, फ़ोटो, ऐनिमेशन, म्यूज़िक और कंप्यूटर कोड शामिल हो सकते हैं. यूज़र्स कुछ AI मॉडल के साथ प्रॉम्प्ट टाइप करके इंटरैक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, कुछ मॉडल में बोलकर इंटरैक्ट करने की सुविधा होती है, जिनमें यूज़र्स प्रॉम्प्ट बोल सकते हैं और उसका जवाब उन्हें ऑडियो के रूप में मिलता है. AI का उपयोग सवालों के जवाब पाने या नए डॉक्यूमेंट बनाने के लिए किया जा सकता है, जैसे किसी यात्रा की रूपरेखा तैयार करने या शेक्सपियर के स्टाइल में कविता लिखने के लिए. यह निबंध, रिपोर्ट और अन्य डॉक्यूमेंट्स का ड्राफ़्ट तैयार करने में मदद करने वाले रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर भी काम कर सकता है. इसके अलावा, इसका उपयोग फ़ोटो को एडिट करने, किसी बड़े आर्टिकल को बुलेट पॉइंट में बदलने, ईमेल के लहज़े में बदलाव करने, खरीदारी करते समय प्रोडक्ट्स की तुलना करने वगैरह के लिए भी किया जा सकता है.
नई टेक्नोलॉजी के साथ जेनरेटिव AI भी लगातार बेहतर होता जा रहा है, इसलिए समय के साथ इसमें आ रहे बदलावों को समझना भी ज़रूरी है. इसके लिए आप उन टेक्नोलॉजी कंपनियों के हेल्प सेक्शन के साथ-साथ उनसे जुड़ी न्यूज़ स्टोरीज़, ब्लॉग पोस्ट और अन्य अपडेट पढ़ सकते हैं, जिनका आप और आपके टीनएजर बच्चे उपयोग करते हैं.
जेनरेटिव AI, कंटेंट बनाने या उसमें बदलाव करने के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करता है. इस कंटेंट में टेक्स्ट, फ़ोटो, ऐनिमेशन, म्यूज़िक और कंप्यूटर कोड शामिल हो सकते हैं. यूज़र्स कुछ AI मॉडल के साथ प्रॉम्प्ट टाइप करके इंटरैक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, कुछ मॉडल में बोलकर इंटरैक्ट करने की सुविधा होती है, जिनमें यूज़र्स प्रॉम्प्ट बोल सकते हैं और उसका जवाब उन्हें ऑडियो के रूप में मिलता है. AI का उपयोग सवालों के जवाब पाने या नए डॉक्यूमेंट बनाने के लिए किया जा सकता है, जैसे किसी यात्रा की रूपरेखा तैयार करने या शेक्सपियर के स्टाइल में कविता लिखने के लिए. यह निबंध, रिपोर्ट और अन्य डॉक्यूमेंट्स का ड्राफ़्ट तैयार करने में मदद करने वाले रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर भी काम कर सकता है. इसके अलावा, इसका उपयोग फ़ोटो को एडिट करने, किसी बड़े आर्टिकल को बुलेट पॉइंट में बदलने, ईमेल के लहज़े में बदलाव करने, खरीदारी करते समय प्रोडक्ट्स की तुलना करने वगैरह के लिए भी किया जा सकता है.
माता-पिता का नज़रिया
माता-पिता को अक्सर यह चिंता होती है कि क्या पता नई टेक्नोलॉजी उनके परिवार पर क्या असर डालेगी. साथ ही, जेनरेटिव AI से कुछ ऐसी समस्याएँ भी सामने आई हैं, जिनका सामना हमें पहले कभी नहीं करना पड़ा था. हालाँकि, इसका सुरक्षित, सही और सार्थक तरीके से उपयोग करने में अपने टीनएजर बच्चे की मदद करने का बुनियादी तरीका वैसा ही है, जैसा आप अन्य टेक्नोलॉजी के लिए अपनाते रहे हैं. इसकी शुरुआत यह समझने से होती है कि यह दरअसल क्या है और आपके टीनएजर बच्चे इसका उपयोग किस तरह कर रहे हैं. इसके बारे में आपको अपने बच्चे से ही काफ़ी सारी जानकारी मिल सकती है. उनसे पूछें कि क्या वे जेनरेटिव AI का उपयोग कर रहे हैं, अगर हाँ, तो वे इसका उपयोग किसलिए कर रहे हैं, वे किन टूल का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें इसकी क्या खासियत पसंद है और इसके बारे में उनकी क्या चिंताएँ हैं. यह उनके साथ जेनरेटिव AI के फ़ायदों व नुकसान पर बात करने, इससे जुड़े संभावित खतरों पर बात करने और उन्हें यह बताने का सही समय हो सकता है कि वे इसका ज़िम्मेदारी के साथ उपयोग कैसे करें.
टेक्नोलॉजी में लगातार होते बदलावों के बावजूद, नैतिक मूल्यों का महत्व कम नहीं हुआ है. अगर आप चाहते हैं कि आपके टीनएजर बच्चों को सटीक जानकारी मिलती रहे, वे सोच-समझकर व ज़िम्मेदारी के साथ कंटेंट बनाएँ व उसे दूसरों के साथ ज़िम्मेदारी से शेयर करें और अपना व अन्य लोगों का अच्छे से ख्याल रखें, तो इसके लिए कभी-कभी टेक्नोलॉजी से दूर रहना भी अच्छा होता है.नई टेक्नोलॉजी के साथ जेनरेटिव AI भी लगातार बेहतर होता जा रहा है, इसलिए समय के साथ इसमें आ रहे बदलावों को समझना भी ज़रूरी है. इसके लिए आप उन टेक्नोलॉजी कंपनियों के हेल्प सेक्शन के साथ-साथ उनसे जुड़ी न्यूज़ स्टोरीज़, ब्लॉग पोस्ट और अन्य अपडेट पढ़ सकते हैं, जिनका आप और आपके टीनएजर बच्चे उपयोग करते हैं.
Meta में AI का उपयोग
Meta टेक्नोलॉजी में AI का उपयोग कई उद्देश्यों के लिए किया जाता है, जैसे कंटेंट के सुझाव तैयार करने, लोगों को उनकी दिलचस्पी से संबंधित ईवेंट्स के बारे में बताने और Meta के ऐप्स पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए.
अब Meta के ऐप्स और प्लेटफ़ॉर्म्स पर जेनरेटिव AI सभी के लिए उपलब्ध है. Meta AI ऐप की मदद से यूज़र्स पहने जाने वाले AI डिवाइसों को मैनेज कर सकते हैं, अपनी दिलचस्पियों के हिसाब से प्रॉम्प्ट ढूँढ सकते हैं और ट्रैवल प्लान करने से लेकर कोचिंग तक हर मामले में AI असिस्टेंट से मदद पा सकते हैं. हाल ही में AI में कई नए अपडेट हुए हैं, जिनके तहत इसमें एक एडवांस वॉइस मॉडल शामिल किया गया है, जो हर यूज़र को पर्सनलाइज़ किया गया अनुभव देता है और वे सिर्फ़ बोलकर एक इंटीग्रेटेड पर्सनल असिस्टेंट की मदद से अपने काम कर सकते हैं. Meta Llama 4 का उपयोग करके बनाया गया AI असिस्टेंट, मोबाइल, टैबलेट या Meta Ray-Ban ग्लासेज़ में यूज़र्स से बात कर सकता है.आप AI के साथ अपनी अलग बातचीत कर सकते हैं या ग्रुप चैट में Meta AI का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए पहले @Meta AI लिखें, फिर अपना सवाल या रिक्वेस्ट लिखें. Meta AI के साथ इंटरैक्ट करते समय लोग मैसेज में "/imagine" लिखकर फ़ोटो भी जेनरेट कर सकते हैं.
नए जेनरेटिव AI का एक और उदाहरण स्टिकर हैं. ये Meta के ऐप्स और प्लेटफ़ॉर्म्स पर बहुत लोकप्रिय हैं. अब कोई भी व्यक्ति बातचीत करने और अपनी भावनाएँ ज़ाहिर करने के लिए टेक्स्ट के ज़रिए फ़ोटो की जानकारी देकर AI जेनरेटेड स्टिकर बना सकता है.
Meta असली जैसी लगने वाली सभी फ़ोटो पर यह इंडिकेटर दिखाता है कि वे फ़ोटो AI ने जेनरेट की हैं, ताकि लोग इन फ़ोटो को देखकर इन्हें इंसान द्वारा बनाया गया कंटेंट न समझ लें. इन इंडिकेटर के उदाहरणों में Meta AI असिस्टेंट में मौजूद फ़ोटो जेनरेटर से जेनरेट किए गए कंटेंट पर दिखने वाला वॉटरमार्क और अन्य जेनरेटिव AI फ़ीचर्स के लिए प्रोडक्ट में मौजूद अन्य उचित उपाय शामिल हैं.
Meta AI सभी के लिए उपलब्ध है और उसके लिए कंटेंट से जुड़े स्टैंडर्ड तय हैं, जो जेनरेटिव AI को बताते हैं कि वह कैसा कंटेंट बना सकता है और कैसा नहीं. यहाँ इस बारे में और जानें कि सुरक्षित अनुभव देने के लिए Meta किस तरह से काम करता है.
जेनरेटिव AI के बारे में अपने टीनएजर बच्चे से बात करना
जेनरेटिव AI कंटेंट की पहचान करना: यह पता लगाना हमेशा आसान नहीं होता कि किसी कंटेंट को बनाने में जेनरेटिव AI का उपयोग हुआ है या नहीं. किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म की तरह यहाँ भी हर कोई कंटेंट बना सकता है, उसे पेस्ट कर सकता है या अपलोड कर सकता है और हो सकता है कि उस कंटेंट पर जेनरेटिव AI का लेबल मौजूद न हो. कुछ जेनरेटिव AI, जैसे कि Meta के ऐप्स और प्लेटफ़ॉर्म्स पर मौजूद जेनरेटिव AI से जेनरेट होने वाली फ़ोटो पर ऐसे चिह्न दिखाई देंगे, जिन्हें देखकर AI-जेनरेटेड फ़ोटो की पहचान की जा सकती है, लेकिन ज़रूरी नहीं है कि ऐसा हमेशा ही किया जा सके.
Meta, यूज़र्स को कंटेंट अपलोड करने की परमिशन देता है और हो सकता है कि कोई यूज़र ऐसा कंटेंट अपलोड कर दे, जिसे जेनरेटिव AI ने बनाया हो, लेकिन उसे ठीक से लेबल न किया गया हो. कोई व्यक्ति Meta से बाहर के किसी टूल से बनाई गई AI फ़ोटो भी अपलोड कर सकता है.जानकारी को वेरिफ़ाई करना: जेनरेटिव AI गलत जानकारी भी जेनरेट कर सकता है, जिसे कई बार “हैल्युसिनेशन”, मतलब मनगढ़ंत जानकारी कहा जाता है. जेनरेटिव AI पर भरोसा करने या इससे मिली जानकारी को शेयर करने से पहले, उसकी भरोसेमंद सोर्स से जाँच-पड़ताल करनी ज़रूरी होती है और इस पर ध्यान देना भी ज़रूरी होता है कि स्कैमर आपके टीनएजर बच्चे को झांसा देने या उनका शोषण करने के लिए जेनरेटिव AI का उपयोग कर सकते हैं.
ज़िम्मेदारी के साथ उपयोग करना: अपने टीनएजर बच्चे को बताएँ कि यह उनकी ज़िम्मेदारी है कि वह जेनरेटिव AI का उपयोग ईमानदारी से और अच्छी भावना के साथ करें, उसके सोर्स की सही जानकारी दें, उसके संबंध में स्कूल के नियमों का पालन करें और यह समझें कि उनके काम की सटीकता और प्रामाणिकता की ज़िम्मेदारी उनकी ही होगी. माता-पिता को इस बारे में भी बात करनी चाहिए कि AI-जेनरेटेड कंटेंट का उपयोग अच्छे कामों के लिए किया जाना चाहिए, न कि किसी को नुकसान पहुँचाने के लिए.
प्राइवेसी और सुरक्षा: अपने टीनएजर बच्चे को याद दिलाएँ कि उन्हें किसी भी जेनरेटिव AI का उपयोग करते समय, अपनी सुरक्षा और प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए. जेनरेटिव AI प्रोडक्ट आपके द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग अपने जेनरेटिव AI को बेहतर बनाने के लिए कर सकता है. आपको अपनी गोपनीय जानकारी जैसे कि सोशल सिक्योरिटी नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर या ऐसी कोई भी जानकारी जेनरेटिव AI को नहीं देनी चाहिए, जिसे आप दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहते. अपने टीनएजर बच्चों के साथ AI-जेनरेटेड स्कैम के खतरों के बारे में चर्चा करें.
अपने और अपने टीनएजर बच्चे के लिए जेनरेटिव AI से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए:
टीनएजर बच्चों की सहायता के लिए Meta के रिसोर्स
टीनएजर बच्चों के लिए AI की गाइड
संबंधित रिसोर्स
यह नए भविष्य की शुरुआत है: मीडिया की समझ के ज़रिए जेनरेटिव AI को समझना
और पढ़ें