Meta

Facebook और Messenger पर टीनएजर अकाउंट: पहले से मौजूद सुरक्षा उपाय आपके टीनएजर बच्चे को सुरक्षित रखने में कैसे मदद करते हैं

यह आर्टिकल Meta ने लिखा है

8 अप्रैल, 2025

  • Facebook का आइकन
  • सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X आइकन
  • क्लिपबोर्ड आइकन
एक व्यक्ति पीठ के बल लेटकर मोबाइल उपयोग कर रहा है, अन्य लोग पास में ही बैठकर बातें कर रहे हैं.
Facebook और Messenger टीनएजर अकाउंट में सुरक्षा के कई फ़ीचर हैं, जिनमें 13+ उम्र के बच्चों के लिए कंटेंट की सेटिंग शामिल हैं. ये सेटिंग माता-पिता की चिंता दूर करने के लिए बनाई गई हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि सुरक्षा बढ़ाने वाली ये सेटिंग पहले से ही चालू होती हैं और माता-पिता को कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं पड़ती.
इस साल धीरे-धीरे करके, Facebook और Messenger टीनएजर अकाउंट पर टीनएजर बच्चों के लिए सुरक्षा के अतिरिक्त फ़ीचर्स के साथ-साथ 13+ उम्र के बच्चों के लिए कंटेंट की सेटिंग लॉन्च की जा रही हैं.
टीनएजर बच्चों के लिए पहले से मौजूद सुरक्षा के साथ Facebook टीनएजर अकाउंट सेटअप

टीनएजर बच्चों के लिए पहले से मौजूद सुरक्षा वाले फ़ीचर

हम चाहते हैं कि टीनएजर बच्चों को सुरक्षित और ज़्यादा सकारात्मक ऑनलाइन अनुभव मिले और हमने माता-पिता की सबसे बड़ी चिंताओं का समाधान करने के लिए Facebook और Messenger पर टीनएजर अकाउंट डिज़ाइन किए हैं. 13 से 17 साल की उम्र वाले Facebook और Messenger यूज़र्स को अपने आप ये सभी फ़ीचर मिलेंगे:
  • ऑडियंस से संबंधित प्रतिबंध: टीनएजर अकाउंट की सेटिंग्स अपने आप दोस्त पर सेट हो जाएगी, जिससे उनकी पोस्ट, स्टोरीज़, रील, फ़्रेंड लिस्ट और उनके द्वारा फ़ॉलो किए जाने वाले पेज सिर्फ़ उनके दोस्त ही देख पाएँगे.
  • उम्र के हिसाब से लगाए गए प्रतिबंध: 13 साल से ज़्यादा उम्र के बच्चों के लिए सेटिंग चालू होने पर टीनएजर बच्चे उन प्रोफ़ाइलों या पेजों को फ़ॉलो नहीं कर पाएँगे, सर्च नहीं कर पाएँगे, उनसे इंटरैक्ट नहीं कर पाएँगे या उनका कंटेंट नहीं देख पाएँगे, जो मुख्य रूप से टीनएजर बच्चों के लिए अनुचित कंटेंट शेयर करते हैं.
  • सर्च: हम आत्महत्या, खुद को नुकसान पहुँचाने और खाने-पीने की आदतों से जुड़े विकार जैसे कुछ संवेदनशील विषयों से संबंधित सर्च किए जाने वाले शब्दों को पहले ही ब्लॉक कर देते हैं. अब हम टीनएजर बच्चों को कई तरह के एडल्ट सर्च टर्म के लिए कंटेंट के परिणाम देखने से ब्लॉक कर देंगे, जैसे कि ‘शराब’ या ‘खून-खराबा’. साथ ही, हम यह पक्का करने के लिए काम कर रहे हैं कि अगर इन शब्दों की स्पेलिंग गलत है, तो भी वे ब्लॉक हो जाएँ.
  • मैसेजिंग से संबंधित प्रतिबंध: टीनएजर बच्चों के पास पहले से ही ज़्यादा सुरक्षा वाली मैसेज डिलीवरी सेटिंग होगी. सिर्फ़ Facebook के दोस्त या अन्य कनेक्शन (जैसे कि वे लोग जिन्हें उन्होंने पहले मैसेज भेजा हो) उनसे चैट कर सकते हैं. जिनके पास उनका मोबाइल नंबर सेव है, सिर्फ़ वही लोग उन्हें मैसेज रिक्वेस्ट भेज सकते हैं. टीनएजर बच्चे उन प्रोफ़ाइल और पेज को मैसेज नहीं कर पाएँगे या उनसे इंटरैक्ट नहीं कर पाएँगे, जो मुख्य रूप से टीनएजर बच्चों के लिए अनुचित कंटेंट शेयर करते हैं.
  • कंटेंट से जुड़े प्रतिबंध: टीनएजर बच्चों को आम तौर पर वही कंटेंट (जैसे, पोस्ट, रील्स और स्टोरीज़) दिखाई देगा, जो 13+ उम्र की रेटिंग वाले कंटेंट से मिलता-जुलता होगा.
  • लाइव ब्रॉडकास्ट से जुड़े प्रतिबंध: 18 साल से कम उम्र के सभी टीनएजर बच्चों के लिए लाइव ब्रॉडकास्टिंग का फ़ीचर डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होता है. 16 साल से कम उम्र के टीनएजर बच्चों को यह फ़ीचर चालू करने के लिए माता-पिता द्वारा निगरानी की ज़रूरत होगी.
  • सीमित इंटरैक्शन: टीनएजर बच्चों को जिन पोस्ट में टैग किया जाता है, उन पोस्ट को पहले उन्हें रिव्यू करना होगा, उसके बाद ही वे पोस्ट उनकी प्रोफ़ाइल पर दिखाई देंगी. टीनएजर अकाउंट में “किसी को भी आपकी आगे की पब्लिक रील्स से रीमिक्स बनाने की परमिशन दें” सेटिंग भी डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होगी.
  • समय सीमा की जानकारी देने वाले रिमाइंडर: टीनएजर बच्चों को हर दिन Facebook चलाने के 60 मिनट बाद उसे बंद करने के नोटिफ़िकेशन मिलेंगे.
  • स्लीप मोड चालू होगा: स्लीप मोड रात 10 बजे से सुबह 7 बजे के बीच चालू रहेगा, जिससे रात भर के लिए Facebook नोटिफ़िकेशन म्यूट हो जाएँगे.
कंटेंट, समय और मैसेजिंग के लिए सुरक्षा सेटिंग्स व माता-पिता के कंट्रोल के साथ Facebook पर टीनएजर अकाउंट सेटअप.

Facebook और Messenger पर टीनएजर अकाउंट के साथ निगरानी का उपयोग करना

निगरानी फ़ीचर, टूल और इनसाइट का ऐसा सेट है, जिसका उपयोग माता-पिता और गार्जियन Facebook व Messenger पर अपने टीनएजर बच्चों (13-17 साल की उम्र वाले या कुछ क्षेत्रों में 14-17 साल की उम्र वाले बच्चों) को सपोर्ट करने के लिए कर सकते हैं. टीनएजर अकाउंट के साथ, निगरानी फ़ीचर की मदद से माता-पिता और गार्जियन अपने टीनएजर बच्चे की सुरक्षा सेटिंग देख सकते हैं और कुछ सेटिंग को कम सुरक्षात्मक बनाने की उनकी रिक्वेस्ट को मंज़ूर या नामंज़ूर कर सकते हैं. माता-पिता और गार्जियन समय-सीमा भी सेट कर सकते हैं और टीनएजर अकाउंट की अन्य सेटिंग में सुरक्षा को बढ़ा भी सकते हैं.
टीनएजर अकाउंट में निगरानी की सुविधा सेट करने पर माता-पिता ये काम कर सकते हैं:
  1. रोज़ की समय-सीमा और स्लीप मोड के ज़रिए Facebook पर अपने टीनएजर बच्चे द्वारा बिताए जाने वाले समय को मैनेज करना.
  2. अपने टीनएजर बच्चे की सेटिंग से सुरक्षा घटाने की उनकी रिक्वेस्ट को स्वीकार या अस्वीकार करना.
  3. इस बारे में इनसाइट देखना कि उनका टीनएजर बच्चा Facebook और Messenger का उपयोग कैसे करता है. साथ ही, वे Facebook पर उनके दोस्तों और Messenger पर उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट के साथ-साथ यह भी देख सकते हैं कि उन्होंने किसे ब्लॉक किया है.
अगर किसी टीनएजर अकाउंट पर निगरानी की सुविधा सेट कर दी जाती है, तो माता/पिता या गार्जियन को ऐसे बदलावों को मंज़ूरी देनी होगी, जिनसे टीनएजर अकाउंट सेटिंग की सुरक्षा घटती है. हालाँकि, अगर किसी टीनएजर बच्चे को अपनी सेटिंग खुद अपडेट करने की परमिशन दी गई है, तो माता/पिता या गार्जियन की मंज़ूरी की ज़रूरत नहीं होगी.
निगरानी वाला टूल कैसे काम करता है, इस बारे में ज़्यादा जानकारी यहाँ मिल सकती है टीनएजर अकाउंट के लिए माता-पिता या गार्जियन की निगरानी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल.
Facebook या Messenger पर मैसेजिंग सेटिंग्स बदलने के लिए माता-पिता की मंज़ूरी वाला प्रॉम्प्ट दिखाने वाली स्क्रीन.

माता-पिता की चिंता दूर करने के लिए सुझाव

टीएनजर अकाउंट आपके टीएनजर बच्चों के लिए एक बढ़िया शुरुआत हैं, लेकिन अपने टीनएजर बच्चों के साथ उनके ऑनलाइन उपयोग के बारे में खुलकर और ईमानदारी से बातचीत करना, उनके ऑनलाइन अनुभवों को सकारात्मक बनाने का सबसे असरदार तरीका है. शुरुआत करने के लिए, यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं:
  • अपने टीनएजर बच्चे से ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में बात करें: अपने टीनएजर बच्चे को इस बात के लिए प्रोत्साहित करें कि वे सोच-समझकर और ज़िम्मेदारी के साथ कंटेंट बनाएँ व उसे दूसरों के साथ ज़िम्मेदारी से शेयर करें.
  • सीमाएँ और अपेक्षाएँ तय करें: अपने टीनएजर बच्चों के साथ साफ़-साफ़ बात करें कि आप उनके स्क्रीन समय की सीमाएँ तय करने और उनकी एक्टिविटी पर नज़र रखने के लिए निगरानी टूल का उपयोग कैसे करेंगे.
  • जुड़े रहें: अपने टीनएजर बच्चे के ऑनलाइन जीवन में सक्रिय रूप से दिलचस्पी लें और उन्हें सुरक्षित रहने में मदद करने के लिए नियमित रूप से उनके अनुभवों के बारे में सवाल पूछें.

अन्य रिसोर्स

Meta फ़ैमिली सेंटर में सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले टीनएजर बच्चों के माता-पिता के काम आने वाले कई लेख हैं. अतिरिक्त सपोर्ट के लिए, हमारे रिसोर्स हब पर जाएँ या नीचे दिए गए लेख में से किसी एक को पढ़ें:
  • ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर अपने बच्चे को सपोर्ट करने के 5 स्टेप | फ़ैमिली सेंटर
  • उम्र के हिसाब से उचित ऑनलाइन कंटेंट: माता-पिता के लिए इसका क्या मतलब है
  • अपने बच्चों के साथ उनके डिजिटल अनुभव के बारे में बातचीत शुरू करें | फ़ैमिली सेंटर
  • सोशल मीडिया उपयोग करने वाले बच्चों के माता-पिता के लिए सुझाव | फ़ैमिली सेंटर
  • अच्छे ऑनलाइन इंटरैक्शन के बारे में टीनएजर बच्चों से बात करना | फ़ैमिली सेंटर
Meta में, हम आपके टीनएजर बच्चे को ऑनलाइन सुरक्षित रखने में आपकी मदद करते हैं. Facebook और Messenger टीनएजर अकाउंट के ज़रिए आपके टीनएजर बच्चे को कई ऐसे फ़ीचर्स और टूल्स से सुरक्षा मिलती है, जिन्हें ज़्यादा सुरक्षित और सकारात्मक डिजिटल माहौल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. एक साथ मिलकर काम करके, हम आपके टीनएजर बच्चे को अच्छी ऑनलाइन आदतें डालने और सुरक्षित ऑनलाइन अनुभव का आनंद लेने में मदद कर सकते हैं.

फ़ीचर्स और टूल्स

Facebook का लोगो
Facebook पर फ़ैमिली सेंटर
Facebook का लोगो
Facebook पर निगरानी फ़ीचर सेट करें
Messenger का लोगो
अपने बच्चे के टीनएजर अकाउंट को सपोर्ट करें
Messenger का लोगो
Messenger पर निगरानी फ़ीचर सेट करें

संबंधित रिसोर्स

अब करोड़ों टीनएजर बच्चों के टीनएजर अकाउंट हैं. साथ ही, हम स्कूलों और शिक्षकों को और भी ज़्यादा मज़बूत सपोर्ट दे रहे हैं
और पढ़ें
Meta और Childhelp ने ऑनलाइन शोषण से बचने में स्टूडेंट्स की मदद करने के के लिए एक कोर्स लॉन्च किया है.
और पढ़ें
ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) के खिलाफ़ लड़ने और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग से बचने के लिए नए टूल
और पढ़ें

Meta
FacebookThreadsInstagramXYouTubeLinkedIn
अन्य साइट
ट्रांसपेरेंसी सेंटरMeta सेफ़्टी सेंटरMeta प्राइवेसी सेंटरMeta का परिचयMeta हेल्प सेंटर

Instagram
Instagram का निगरानी फ़ीचरमाता-पिता के लिए Instagram की गाइडInstagram हेल्प सेंटरInstagram के फ़ीचरInstagram पर धमकी की समस्या से निपटने के लिए रिसोर्स

Facebook और Messenger
Facebook का निगरानी फ़ीचरFacebook हेल्प सेंटरMessenger हेल्प सेंटरMessenger के फ़ीचरFacebook प्राइवेसी सेंटरजेनरेटिव AI

रिसोर्स
रिसोर्स हबMeta HC: सुरक्षा सलाहकार परिषदको-डिज़ाइन प्रोग्राम

साइट की शर्तें और पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्डप्राइवेसी पॉलिसीशर्तेंकुकी पॉलिसीसाइटमैप

अन्य साइट
ट्रांसपेरेंसी सेंटर
Meta सेफ़्टी सेंटर
Meta प्राइवेसी सेंटर
Meta का परिचय
Meta हेल्प सेंटर
Instagram
Instagram का निगरानी फ़ीचर
माता-पिता के लिए Instagram की गाइड
Instagram हेल्प सेंटर
Instagram के फ़ीचर
Instagram पर धमकी की समस्या से निपटने के लिए रिसोर्स
रिसोर्स
रिसोर्स हब
Meta HC: सुरक्षा सलाहकार परिषद
को-डिज़ाइन प्रोग्राम
Facebook और Messenger
Facebook का निगरानी फ़ीचर
Facebook हेल्प सेंटर
Messenger हेल्प सेंटर
Messenger के फ़ीचर
Facebook प्राइवेसी सेंटर
जेनरेटिव AI
साइट की शर्तें और पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्ड
प्राइवेसी पॉलिसी
शर्तें
कुकी पॉलिसी
साइटमैप
अन्य साइट
ट्रांसपेरेंसी सेंटर
Meta सेफ़्टी सेंटर
Meta प्राइवेसी सेंटर
Meta का परिचय
Meta हेल्प सेंटर
Instagram
Instagram का निगरानी फ़ीचर
माता-पिता के लिए Instagram की गाइड
Instagram हेल्प सेंटर
Instagram के फ़ीचर
Instagram पर धमकी की समस्या से निपटने के लिए रिसोर्स
रिसोर्स
रिसोर्स हब
Meta HC: सुरक्षा सलाहकार परिषद
को-डिज़ाइन प्रोग्राम
Facebook और Messenger
Facebook का निगरानी फ़ीचर
Facebook हेल्प सेंटर
Messenger हेल्प सेंटर
Messenger के फ़ीचर
Facebook प्राइवेसी सेंटर
जेनरेटिव AI
साइट की शर्तें और पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्ड
प्राइवेसी पॉलिसी
शर्तें
कुकी पॉलिसी
साइटमैप
अन्य साइट
ट्रांसपेरेंसी सेंटर
Meta सेफ़्टी सेंटर
Meta प्राइवेसी सेंटर
Meta का परिचय
Meta हेल्प सेंटर
Instagram
Instagram का निगरानी फ़ीचर
माता-पिता के लिए Instagram की गाइड
Instagram हेल्प सेंटर
Instagram के फ़ीचर
Instagram पर धमकी की समस्या से निपटने के लिए रिसोर्स
Facebook और Messenger
Facebook का निगरानी फ़ीचर
Facebook हेल्प सेंटर
Messenger हेल्प सेंटर
Messenger के फ़ीचर
Facebook प्राइवेसी सेंटर
जेनरेटिव AI
रिसोर्स
रिसोर्स हब
Meta HC: सुरक्षा सलाहकार परिषद
को-डिज़ाइन प्रोग्राम
साइट की शर्तें और पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्ड
प्राइवेसी पॉलिसी
शर्तें
कुकी पॉलिसी
साइटमैप
© 2026 Meta
भारत
Meta
निगरान
Facebook और Messenger
Instagram
रिसोर्स